आवारापन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, धांसू एक्शन और थ्रिल से फैंस की एक्साइटमेंट हुई डबल

AWARPAN 2

‘आवारापन 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है और फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक बारिश वाले सीन से होती है, जहां इमरान हाशमी रस्सी से लटके दिखाई देते हैं। इसके बाद शबाना आजमी की दमदार एंट्री होती है। वह इमरान से कहती हैं, “कितनी हसीन शक्ल है, मौत से मिलने का शौक है तुम्हें।” इस पर इमरान जवाब देते हैं, “मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, एक कर्ज है जो मुझे चुकाना है।” बैकग्राउंड में फिल्म का लोकप्रिय गाना “तेरा मेरा रिश्ता पुराना” सुनाई देता है, जो पुराने ‘आवारापन’ की याद दिलाता है।

काफी एक्साइटिंग है ट्रेलर

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और वॉयलेंस देखने को मिलता है। वहीं दिशा पाटनी की भी झलक दिखाई गई है। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में इमरान हाशमी हाथ में बंदूक लिए नजर आते हैं और कहते हैं, “एक-एक करके मरोगे या सब साथ में?” इस डायलॉग ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने तैयार किया है।

रिलीज डेट में बदलाव नहीं

कुछ समय पहले फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन निर्माता विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने इन अफवाहों को गलत बताया। एक लाइव सेशन के दौरान उन्होंने साफ कहा कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले से तय तारीख पर ही रिलीज होगी।

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी ‘आवारापन 2’ को हाल ही में सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट मिला है। कुछ सीन में बदलाव और कट्स के बाद फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट 20 सेकंड रखा गया है।

विशेष भट्ट द्वारा निर्मित और बिलाल सिद्दीकी द्वारा लिखी गई ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से होगा। ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *