ग्वालियर। भगवान शिव के विशेष मास सावन महीने में कांवड़ लेकर जा रहे कावाड़ियों पर दर्जनों युवकों ने लाठी-डंडे, सरिए और हथौड़ों से हमला कर दिया। जिससे कावड़ लेकर जा रहे 24 वर्षीय विवेक यादव समेत दो युवक घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में न सिर्फ बबाल हो गया है बल्कि मामूली कहासूनी बड़े विवाद का रूप ले लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले में स्थित को नियंत्रण किया और अब तक 20 लोगो के खिलाफ पुलिस अपराध दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात ग्वालियर से 4-5 युवक बाइक से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। घासमंडी इलाके में उनकी बाइक एक कार से टकरा गई। कार में अरशद खान, गोलू और अकील खान समेत अन्य युवक सवार बताए जा रहे हैं। वाहन टकराने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद के दौरान 24 वर्षीय विवेक यादव के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद मामला और बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवकों ने एकजुट होकर कांवड़ियों पर हमला कर दिया। हमले में विवेक यादव और शुभम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हिंदू संगठन ने किया विरोध
इस घटना के बाद कांवड़ियों के साथियों के साथ ही हिंदू संगठन के लोगों ने बहोड़ापुर थाने के बाहर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने करीब 2 से 3 घंटे तक चक्काजाम किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद देर रात जाम खुल सका।
अब तक 20 लोगो पर मामला दर्ज
कवाड़ियों के साथ हुए विवाद एवं मारपीट मामले में पुलिस ने अरशद खान, गोलू और अकील खान सहित 14 नामजद और कुल 20 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करके पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।




