कौन है जॉन टर्नस जो Apple के नए CEO बन गए

Apple New CEO Salary: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple में 15 साल बाद बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। Tim Cook की जगह अब John Ternus 1 सितंबर 2026 से कंपनी के नए CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं टिम कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman Apple) की भूमिका में जाएंगे। इस फैसले को कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

टिम कुक का दौर: Apple को बनाया 4 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी

Tim Cook Apple Journey: टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े और 2011 में CEO बने। उनके नेतृत्व में कंपनी की वैल्यू 350 बिलियन डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।
साथ ही, कंपनी का सालाना रेवेन्यू 108 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया। कुक के कार्यकाल में iPhone, Apple Watch और सर्विस बिजनेस ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

जॉन टर्नस का सफर: इंजीनियर से CEO तक

जॉन टर्नस ने 2001 में एपल जॉइन किया और प्रोडक्ट डिजाइन टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने कंपनी के फाउंडर Steve Jobs के साथ भी काम किया है।

  • 2013: हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट
  • 2021: सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
  • 2026: CEO

टर्नस ने iPhone, iPad, AirPods, Apple Watch और MacBook जैसे बड़े प्रोडक्ट्स पर काम किया है।

4 महीने साथ काम करेंगे

टिम कुक अगस्त 2026 तक CEO के रूप में काम जारी रखेंगे, ताकि जॉन टर्नस के साथ स्मूथ ट्रांजिशन हो सके। इसके बाद वे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनकर कंपनी की रणनीतिक और ग्लोबल पॉलिसी से जुड़े मामलों पर ध्यान देंगे।

जॉन टर्नस के सामने बड़ी चुनौतियां

नए CEO के तौर पर जॉन टर्नस को कई अहम चुनौतियों का सामना करना होगा:

  • Google और Microsoft के मुकाबले Apple AI को मजबूत करना
  • अमेरिका और यूरोप में एंटी-ट्रस्ट (Antitrust Issues Apple) विवादों से निपटना
  • चीन पर निर्भरता कम कर मैन्युफैक्चरिंग को भारत और वियतनाम में शिफ्ट करना
  • इनोवेशन को फिर से तेज करना और कंपनी की क्रिएटिव छवि बनाए रखना

Arthur Levinson अब लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे।
जॉन टर्नस भी 1 सितंबर 2026 से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो जाएंगे।

टिम कुक के नेतृत्व में Apple ने अपना कार्बन फुटप्रिंट 60% तक कम किया।
जॉन टर्नस ने भी रीसायकल मटेरियल और नई टेक्नोलॉजी जैसे 3D प्रिंटेड टाइटेनियम के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है।

एपल में यह बदलाव सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि कंपनी के अगले दौर की शुरुआत है। अब नजर इस पर है कि जॉन टर्नस Apple को AI, इनोवेशन और ग्लोबल कॉम्पिटिशन में किस दिशा में ले जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *