Annamalai’s We The Leaders : तमिलनाडु में नई क्रांति… अन्नामलाई के बाद दो और सांसदों ने दिया इस्तीफा, ‘वी द लीडर्स’  से 8.09 लाख स्वयंसेवक 

Tamilnadu politics,Annamalai's We The Leaders,

Annamalai’s We The Leaders : तमिलनाडु में राजनीति के क्षेत्र में एक नई क्रांति ने जन्म ले लिया है और इस क्रांति का नाम है के. अन्नामलाई। अन्नामलाई के बीजेपी छोड़ने के बाद तमिलनाडु में दो और सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। जैसे ही अन्नामलाई ने  ‘वी द लीडर्स’ नाम की नई राजनीतिक पार्टी का एलान किया तुरंत आठ लाख से अधिक समर्थक उनके पक्ष में खड़े हो गए। इस समय कई बड़े नेताओं ने उनके समर्थन में बयान दिए हैं और पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है। 

अन्नामलाई के बाद दो और भाजपा नेता ने भी दिया इस्तीफा 

तमिलनाडु में भाजपा के अंदर फूट जैसे हालात हो गए हैं। के. अन्नामलाई के भाजपा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने खुद की ‘वी द लीडर्स’ पार्टी की घोषणा कर दी। इसके बाद बीजेपी के उपाध्यक्ष करुणा नागराजन ने भी पार्टी छोड़कर अन्नामलाई का समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी से इस्तीफा देकर अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। नागराजन ने कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि अन्नामलाई एक ऊर्जावान और साहसी नेता हैं, जो आम आदमी की राजनीति करना चाहते हैं। 

अन्नामलाई के इस कदम को समर्थन देते हुए बीजेपी युवा मोर्चा की कानूनी संयोजक अभिलाष गोपीनाथ ने भी पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि उनका यह निर्णय अन्नामलाई के मार्ग और दृष्टिकोण का अनुसरण करने के लिए है।  इसके अलावा, तमिलनाडु बीजेपी की प्रमुख महिला नेता और राज्य सचिव सुमति वेंकटेशन ने भी अचानक इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अन्य बड़े नेता जैसे राज्य महासचिव ए.पी. मुरुगनंदम, अश्वथामन और अमर प्रसाद रेड्डी भी अन्नामलाई को समर्थन दे सकते हैं।  

अन्नामलाई बोले – ये पार्टी आम जनता की आवाज बनेगी 

वहीं, अन्नामलाई ने अपने बयान में कहा कि वह एक नई राजनीति शुरू कर रहे हैं, जो पारंपरिक वंशवादी और चाटुकारिता से दूर होगी। उनका मकसद आम जनता की आवाज को उठाना है और बदलाव लाना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने आप को बदलो, तभी बदलाव आएगा।  

तमिलनाडु में अन्नामलाई की क्रांति 

अन्नामलाई से जुड़े करीब 8.09 लाख स्वयंसेवक उनके समर्थन में जुड़े हैं। उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘वी द लीडर्स’ का भी शुभारंभ किया है। इस पार्टी के वेबसाइट पर अभी तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं, और यह आंदोलन आम जनता की राजनीति को बदलने का प्रयास है।  

क्या बोले अन्नामलाई?

अन्नामलाई ने कहा कि उनका लक्ष्य तकनीक का इस्तेमाल कर जनता की भागीदारी को बढ़ाना है। उनका मानना है कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जनता का नेतृत्व ही सही राजनीति का आधार है। तमिलनाडु की राजनीति में इस नई पहल का असर देखने को मिल रहा है, और कई नेता उनके समर्थन में खड़े हैं।

यह भी पढ़े : Rajasthan Sex Racket : शादी के नाम पर नाबालिग लड़कियों को राजस्थान में बेच देता था गिरोह, डेढ़ लाख में होता था सौदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *