रीवा में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा: अजगरहा में देर रात चक्काजाम, पुलिस से तीखी झड़प के बाद खुला जाम

Anger erupts in Rewa over power crisis

रीवा। शहर के अजगरहा इलाके में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या से परेशान स्थानीय रहवासियों के सब्र का बांध शुक्रवार देर रात टूट गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से नाराज सैकड़ों नागरिकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने मुख्य मार्ग पर एकत्र होकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली की आंख-मिचौली और लो-वोल्टेज के कारण इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल हो गया है। बार-बार बिजली कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित नागरिक तुरंत हटने को तैयार नहीं थे, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। आखिरकार, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया और जाम खुलवाकर देर रात यातायात बहाल कराया।

स्थानीय लोगों का आरोप: “आम जनता पर सख्ती, नियमों को ताक पर रखने वाले भारी वाहनों पर नरमी”
इस पुलिसिया कार्रवाई को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *