Andy Jassy का बड़ा संकेत, AI से Amazon के मुनाफे पर कितना असर पड़ेगा?

A major signal from Andy Jassy: Amazon eyes profits from AI

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती मांग और दुनिया की बड़ी टेक्निकल कंपनी के निवेश और कमाई के प्लानिंग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। अमेजॉन कंपनी के सीईओ Andy Jassy ने संकेत दिया है कि कंपनी को क्लाउड कंप्यूटिंग की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए और निवेश करना पड़ सकता है। ऐसे में निवेश करने वाले लोगों की नजर इस बात पर है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बिजनेस में तेजी अमेजॉन की कमाई और नगद प्रवाह पर कितना मजबूत कर पाती है।

A major signal from Andy Jassy: Amazon eyes profits from AI

Andy Jassy ने Amazon के निवेश को लेकर आखिर क्या कहा?

23 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार Andy Jassy ने बताया है कि अमेजॉन वेब सीरीज की क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता 2026 के लिए बिक चुकी है। 2027 की अधिकांश बड़ी क्षमता भी पहले से ही बुक है जबकि 2028 की काफी क्षमता के लिए ग्राहकों की प्रतिबद्धता मिल चुकी है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है की मांग को देखते हुए कंपनी और अधिक पूंजी निवेश हो सकता है हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेजॉन ने अपने घोषित बजट से अधिक खर्च करने का कोई फैसला लिया है।

ये भी पढ़े: EPS-95 पेंशन: बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले से निजी कर्मचारियों को बड़ी राहत

Amazon का 220 अरब डॉलर का निवेश क्यों अहम है?

अमेजॉन कंपनी ने 2026 के लिए 220 अरब डॉलर की पूंजीगत खर्च का अनुमान दिया है। यह निवेश केवल क्लाउड बिजनेस तक ही सीमित नहीं है बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डाटा सेंटर और कंपनी के दूसरे तकनीकी क्षेत्र की जरूरत को भी पूरा करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल को प्रशिक्षित करने और चलने के लिए शक्तिशाली सर्वर, डाटा सेंटर और पर्याप्त बिजली की आवश्यकता है। इस वजह से अमेजॉन जैसी कंपनियों को पहले से ही इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना पड़ रहा है ताकि भविष्य में ग्राहकों की मांग पूरी हो पाए। लेकिन इस निवेश का पूरा फाइनेंशियल फायदा तुरंत नहीं मिलता है डाटा सेंटर तैयार करने में समय लगता है और शुरुआती चरण में नगद खर्च भी होती है। इसलिए निवेश करने वाले लोगों के लिए या देखना जरूरी होगा की नई क्षमता से मुनाफा कितनी तेजी से बढ़ता जाता है।

AWS की कमाई में आखिर कितनी तेजी आई?

अमेजॉन के ऑफिशियल दूसरी तिमाही के रिजल्ट के अनुसार जून 2026 को समाप्ति तीमाही में एडब्ल्यूएस की बिक्री सालाना आधार पर 37% से बढ़कर 42.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। कंपनी ने बताया कि यह 18 तिमाही में एडब्ल्यूएस की सबसे तेज होने वाली वृद्धि थी। यह प्रदर्शन हमें दिखता है कि क्लाउड सेवाओं की मांग अमेजॉन के लिए बड़ा बिजनेस अफसर हो सकती है हालांकि बिक्री में वृद्धि और शुद्ध मुनाफे में वृद्धि होना एक ही बात नहीं होती है निवेश की लागत और परीचालान का खर्च में अंतिम रिजल्ट को प्रभावित कर देता है।

ये भी पढ़े: TCS Variable Pay: सीनियर कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बोनस

निवेशकों को अब किन बातों पर नजर रखनी चाहिए?

अमेजॉन की तीसरी तिमाही के रिजल्ट 29 अक्टूबर 2026 को आने वाले हैं। निवेश करने वाले लोगों को aws की वृद्धि पूंजीगत खर्च, नगदी प्रवाह और भविष्य के होने वाली मांग को पूरा करने की प्लानिंग पर ध्यान देना चाहिए। अगर कंपनी बढ़ती मांग के साथ खर्च को प्रभावी ढंग से संभाल पाती है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिजनेस लंबे समय में उसकी कमाई को सहारा दे सकता है। दूसरी तरफ जरूरत से ज्यादा निवेश या फिर क्षमता तैयार करने में देरी फाइनेंशियल रिस्क को बढ़ा सकती है। कुल मिलाकर Andy Jassy के बयान से अमेजॉन के क्लाउड बिजनेस में मजबूत मांग का संकेत भी मिल सकता है। लेकिन निवेश करने वाले लोगों के लिए असली सवाल सिर्फ यह नहीं होने वाला है कि कंपनी कितना खर्च करेगी बल्कि यह है कि उसे खर्चे से कितना टिकाऊ मुनाफा और नगदी का पैसा पैदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *