Alpha Film Review: क्रिटिक्स ने फिल्म को जमकर लताड़ा, आलिया की कास्टिंग पर उठे सवाल

alpha (1)

Alpha review: यश राज फिल्म्स की मचअवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं, जबकि ऋतिक रोशन ने अपने ‘वॉर’ वाले कबीर के किरदार में कैमियो किया है। फिल्म का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है।

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू सामने आने लगे हैं। किसी को फिल्म का एक्शन और कैमियो पसंद आया, तो कई लोगों ने इसकी कहानी और एक्टिंग पर सवाल उठाए।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की शुरुआत कारगिल युद्ध से होती है। इसके बाद कहानी एक खास ‘अल्फा सीरम’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सुपर सोल्जर बनाने के लिए तैयार किया जाता है। बॉबी देओल और अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होते हैं, लेकिन एक हादसे के बाद सब कुछ बदल जाता है। इसके बाद कहानी बदले, देशभक्ति और फैमिली ड्रामा के साथ आगे बढ़ती है।

डायरेक्शन और एक्शन

फिल्म में बड़े-बड़े एक्शन सीक्वेंस, पंजाबी गानों का तड़का और ऋतिक रोशन का कैमियो देखने को मिलता है। हालांकि कई दर्शकों का कहना है कि कहानी में कई लूपहोल्स हैं और कुछ सीन जरूरत से ज्यादा ड्रामेटिक लगते हैं। कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के कॉन्सेप्ट से भी की है।

एक्टिंग कैसी रही?

कई रिव्यू में कहा गया है कि बॉबी देओल ने सबसे दमदार परफॉर्मेंस दी है। वहीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार कुछ दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाया। डायलॉग्स और इमोशनल सीन भी कई लोगों को कमजोर लगे।

क्या बोले लोग?

कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी आलिया भट्ट की कास्टिंग है। उनके मुताबिक आलिया इस किरदार में फिट नहीं बैठतीं हैं।

फिल्म क्रिटिक्स तरन आदर्श ने फिल्म ‘Alpha’ को 1.5 की रेटिंग देते हुए YRF Spy Universe की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म बताया है, साथ ही कहा कि आलिया भट्ट ने मेहनत की है, लेकिन उन्हें इस भूमिका के लिए मिसकास्ट बताया गया है।

इसके अलावा ट्रेंड एनालिस्ट सुमित कदेल ने फिल्म को कतई बेतुका बताया है। उनके मुताबिक फिल्म की स्टोरी illogical है, साथ ही आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ करते हुए भी उन्होंने कहा कि एक्शन रोल उनके पर्सनैलिटी पर फिट नहीं बैठता और बड़े-बड़े गुंडों को अकेले हराना अविश्वसनीय लगता है।

वहीं सिनेहब की ओर से शेयर किए गए रिव्यू में फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्शन और ऋतिक रोशन के कैमियो की जमकर तारीफ की गई। रिव्यू में इसे स्पाई यूनिवर्स के लिए आगे का मजबूत सेटअप बताया गया।

कुल मिलाकर

‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। किसी को इसका एक्शन और स्पाई यूनिवर्स का एक्सटेंशन पसंद आया, तो किसी को इसकी कहानी, डायलॉग और कुछ कलाकारों की एक्टिंग कमजोर लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *