Akshaye Khanna Dhurandhar: कुछ स्टार शोर मचा कर नहीं बल्कि अपनी खामोशी से अपनी चमक साबित करते हैं। और ऐसा ही एक सितारा बन चुके हैं अक्षय खन्ना। जी हां, अक्षय खन्ना ऐसे दुर्लभ सितारे हैं जो अपने अभिनय की बारीक समझ, चेहरे पर अनकही भावनाओं का असर और संवादों से ज्यादा आंखों से बात करने की कला जानते हैं। परंतु फिर भी लंबे समय तक बॉलीवुड में उन्हें वह रोल नहीं मिला जिसके वे हकदार हैं। जी हां, लीड एक्टर होने के बावजूद भी अक्षय खन्ना को वैसी तारीफ नहीं मिली जिसके काबिल वह शुरुआत से हैं। परंतु 2025 का साल पूरी तरह से अक्षय खन्ना के लिए लक्की साबित हो रहा है।

2025 से हुआ अक्षय खन्ना का गोल्डन पिरियड शुरू!!!
वर्ष 2025 अक्षय खन्ना का गोल्डन पीरियड है। छावा के बाद अब धुरंधर में अक्षय खन्ना ने अपने किरदार से जो तहलका मचाया है वह केवल एक कमबैक नहीं बल्कि वह एक्टिंग की दुनिया में अपना कब्जा करना कहलाएगा। जी हां, अपनी एक्टिंग स्पेस, अपनी ऑडियंस, अपने दम पर अक्षय खन्ना ने अपना एक नया मुकाम रचा है। हालांकि शुरुआत से ही अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेजेंस काफी अलग रही है। परंतु छावा के बाद धुरंधर में उनका इंटेंस साइलेंट और साइकोलॉजिकल ग्रिपिंग विलन वाला परफॉर्मेंस लीड को भी पछाड़ देता है।
ग्रे कैरेक्टर भी ऐसा की लीड को पीछे छोड़ दिया!!
अक्षय खन्ना ने धुरंधर में निगेटिव रोल प्ले किया है। एक ग्रे कैरेक्टर जो शांति से अपनी आंखों से ही दर्शकों को डराने में समर्थ है। जैसे ही अक्षय खन्ना पर्दे पर आते हैं आसपास का माहौल गहरा हो जाता है। और, धुरंधर में तो अक्षय खन्ना ने अपनी एक्टिंग से एक नया बेंचमार्क सेट किया है। हालांकि कई सालों तक समीक्षक अक्षय खन्ना को अंडररेटेड एक्टर कहते आये है। परंतु असली बात यह थी कि इंडस्ट्री के पास अक्षय खन्ना के लिए परफेक्ट रोल रचने की क्षमता ही नहीं थी। और अब जब इंडस्ट्री को अक्षय खन्ना की खासियत पता चल गई है तो तय है कि अक्षय खन्ना अब एक के बाद एक ऐसे ही धुआंधार रोल प्ले करेंगे।
और पढ़ें: Dhurandhar Movie Part-2: धुरंधर के फैन्स के लिए अब आ रही है खुशखबरी, 19 मार्च को पार्ट-2 देगा दस्तक
धुरन्धर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना अपने इस रोल से कहीं-कहीं रणवीर सिंह को भी ओवरशेडो कर देते हैं। जी हां इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक मशहूर बहरीन गाने पर परफॉर्मेंस भी दी है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने फिजिकल क्रुएलिटी नहीं दिखाइ है बल्कि उन्होंने खामोशी से हिंसा की है। फिल्म में अक्षय खन्ना की डायलॉग डिलीवरी काफी इंटेंस है। फिल्म में जिस-जिस सीन में अक्षय खन्ना आते हैं उसी में अक्षय खन्ना अपनी ओनरशिप का दावा ठोक के जाते हैं।
कुल मिलाकर अक्षय खन्ना अपने एक्टिंग करियर की नई पारी खेल रहे हैं और अब उन्होंने अपने एक्टिंग का एक नया स्तर तय कर दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में अक्षय खन्ना किस प्रकार लीड एक्टर्स को ओवरशेडो करने का काम करते हैं और फिर से बॉलीवुड में अपनी दावेदारी साबित करते हैं।
