Akansha Ranjan Kapoor ने Egg Freezing अनुभव शेयर किया….

akansha ranjan kapoor egg freezing

मुंबई में हाल ही में एक्ट्रेस Akansha Ranjan Kapoor ने Egg Freezing की प्रक्रिया से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया। 32 साल की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि इंजेक्शन लेने के बाद उन्हें 2 से 3 दिन तक चलने में बहुत दिक्कत हुई, मुख्य कारण उनके शरीर में लो AMH का लेवल उन्होंने बताया। तो चलिए हम समझते हैं आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती है?

akansha ranjan kapoor egg freezing

Egg Freezing को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस आकांक्षा

सोशल मीडिया पर दी जाने वाली जानकारी के अनुसार आकांक्षा रंजन कपूर ने Egg Freezing प्रक्रिया के दौरान उनके शरीर में होने वाली तकलीफों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि हार्मोनल इंजेक्शन लेने के बाद उन्होंने महसूस किया कि उनका शरीर काफी भारी हो जाता है और पेट में असामान्य सी सूजन होने लगती है। उनके शब्दों में या ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे शरीर के अंदर गुब्बारे जैसा दबाव हो गया हो।

ये भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में Akashdeep Saigal की एंट्री, शो का…

इस प्रक्रिया के दौरान आई क्या शारीरिक दिक्कतें

Egg Freezing के प्रक्रिया के दौरान एक्ट्रेस को दो से तीन दिनों तक सामान्य रूप से चलने फिरने में बहुत दिक्कत हुई। उन्होंने अपने द्वारा दिए जाने वाले बयान में कहा कि यह प्रक्रिया हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर पर असर डाल सकती है। उन्होंने स्पष्ट बताया कि हर महिला का अनुभव इसमें अलग हो सकता है लेकिन उनके मामले में दर्द और असहजता बहुत अधिक थी।

Akansha Ranjan Kapoor Egg Freezing क्यों कराया ?

जानकारी के अनुसार आकांक्षा ने या फैसला अपने एंटी मूलरियन हॉरमोन लेवल के कारण लिया है यह हार्मोन महिलाओं में फर्टिलिटी से जुड़ा एक जरूरी संकेतक होता है। एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में प्रेग्नेंसी की ऑप्शन को सुरक्षित रखने के लिए होता है। खास तौर पर जब यह फर्टिलिटी से जुड़ा संकेत कमजोर हो।

क्या होती है Egg Freezing प्रक्रिया

Egg Freezing एक मेडिकल प्रोसेस होता है जिसमें महिलाओं के अंडों को भविष्य के उपयोग के लिए संरक्षित करके रखा जाता है। इसमें हार्मोन इंजेक्शन नियमित जांच और एक छोटी सी मेडिकल प्रक्रिया शामिल होती है। ऑफिशियल मेडिकल गाइडलाइंस के अनुसार या प्रक्रिया सुरक्षित होती है लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स जैसे सूजन ,दर्द और थकान आदि महसूस हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: Rhea Chakraborty को राहत, court ने फ्रिज खाते अनफ्रीज करने का दिया आदेश

क्यों अहम है Akansha Ranjan Kapoor का यह खुलासा

Akansha Ranjan Kapoor का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि इसमें एग फ्रीजिंग के कुछ पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती है। जानकारी के अनुसार आकांक्षा कपूर का अनुभव अन्य महिलाओं को इस प्रक्रिया के बारे में समझ देने में मदद कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *