Air India Express का Air India में विलय, यात्रियों की जेब पर क्या असर?

New CEO's big plan for Air India Express merger; find out the reason.

एयर इंडिया में नए सीईओ टेवोल्डे मरियम के आने के बाद कंपनी के ढांचे में बदलाव की चर्चा देखने को मिली है। Air India Express को एयर इंडिया के साथ मिलने पर शुरुआती लेवल पर विचार भी किया जा रहा है इसका मकसद संचालक को आसान बनाने के साथ-साथ लागत कम करने का भी बताया जा रहा है।

Air India Express को Air India में मिलाने पर हुआ विचार

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार टेवोल्डे गैबरियम मैं अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में यह सवाल उठाया था कि एयर इंडिया समूह में दो अलग-अलग एयरलाइंस और अलग-अलग परिचालन पेमेंट की जरूरत आखिर क्यों है? एक ही एयरलाइन ढांचे के प्रबंध इंजीनियरिंग और प्रशासनिक टीम के काम के दोहराव को काम किया जा सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और इंडिया एक्सप्रेस मर्जर का प्रस्ताव अभी शुरुआती लेवल में ही है और इसे लागू करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की मंजूरी जरूरी होगी।

जानकारी के मुताबिक अगर दोनों एयरलाइंस को एक ढांचे में लाया जाता है तो एयर इंडिया एक्सप्रेस का ब्रांड नाम बरकरार रखा जाएगा।

ये भी पढ़े: Tempsens IPO: GMP तेज, लेकिन क्या इसमे निवेश करना सही रहेगा?

एयर इंडिया पर क्यों बढ़ा हुआ है लागत घटाने का दबाव?

Air India Express समूह की फाइनेंसियल स्थिति इस चर्चा में काफी अहम है फाइनेंशियल ईयर 2025 से 2026 में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का संयुक्त घाटा बढ़कर 22238 पॉइंट 23 करोड रुपए हो गया है। 1 साल पहले या घाटा 10858 पॉइंट 83 करोड रुपए था वही इस दौरान दोनों कंपनियों की मिली जुली आए 71869.94 करोड रुपए है। ऐसे में कंपनी के सामने खर्च को कम करने और संचालन को ज्यादा कुशल बनाना एक चुनौती की तरह है नए सीईओ के सामने विमान के रख रखाव और कार्गो की क्षमता को बेहतर इस्तेमाल जैसे मुद्दे भी जरूरी होते हैं।

ये भी पढ़े: इन Small cap share ने दिया 2000% से ज्यादा रिटर्न, जानिए वजह

2024 में भी हुआ था इस में बड़ा विलय

टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयर इंडिया ग्रुप में इससे पहले भी एक बड़ा पुनर्गठन देखने को मिल चुका है अक्टूबर 2024 में एयर इंडिया एक्सप्रेस और एक्स कनेक्ट का विलय हुआ था। इसके बाद नवंबर 2024 में विस्तार का भी विलय एयर इंडिया में देखने को मिला है। इन बदलाव के बाद ग्रुप की एयरलाइंस संरचना में एयर इंडिया पूर्ण सेवक एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस कम लागत वाली एयरलाइन के तौर पर काम कर रही है। अब नए सीईओ इसी ढांचे को और भी आसान बनाने पर विचार कर रहे हैं। Tewolde Gebremariam को अगस्त 2026 में एयर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक के रुप में नियुक्त किया गया था। उन्हें एयरलाइन के क्षेत्र में बिजनेस के लिए लंबे समय से पहचाना जाता है फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के संचालन या ब्रांड में किसी भी तरह के बदलाव की घोषणा नहीं की गई है।

इसलिए इसे एयर इंडिया एक्सप्रेस के बंद होने की खबर के तौर पर नहीं समझ दोनों ही एयरलाइंस को एक साथ लाने का प्रस्ताव भी विचार पर ही है आगे का फैसला बोर्ड की मंजूरी पर निर्धारितहोगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *