एम्स में निकली वैंकेसी, भर्ती करने नोटिफिकेशन जारी

जॉब। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बठिंडा में खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके तहत एम्स में 150 पदों पर भर्ती की जा रही है। उक्त पदों पर पात्रता रखने वाले योग्य उम्मदीवार अपना आवेदन फार्म भरकर नौकरी पा सकते है। इसके लिए उन्हे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भरने होगे।

इन पदों पर की जाएगाी भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 153 सीनियर रेजिडेंट पद भरे जाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमडी, एमएस, डीएनबी या एमडीएस डिग्री होना जरूरी है।

भर्ती में इस तरह की शर्ते

एम्स बठिंडा में की जाने वाली भर्ती को लेकर आवेदकों के लिए जो शर्ते रखी गई है। उसके तहत आवेदक की अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 67,700 रुपये सैलरी दी जाएगी। पात्रता रखने वाले आवेदक 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। आवेदक और ज्यादा जानकारी के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जॉब पोर्टल पर बिजिट कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *