तीसरी बार दुल्हा बनेगे एक्टर आमिर खान, 5 जुलाई को शादी, जाने कौन है उनकी होने वाली बेगम

मुंबई। बॉलीबुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान तीसरी बार दुल्हा बनने जा रहे है। वे 5 जुलाई को एक सादे समारोह में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करके वैवाहिक जीवन के तीसरी पारी की शुरूआत करेगे। ज्ञात हो कि आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता के साथ की थी, ये शादी 2002 तक चली. इस शादी से आमिर खान को दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की और किरण राव का 2021 तक साथ रहा फिर उन्होंने किरण से तलाक ले लिया. किरण और आमिर के एक बेटा आजाद है। अब आमिर का अपनी दोनों एक्स वाइफ संग अच्छा बॉन्ड है. दोनों को आमिर खान के ईवेंट और फंक्शन में स्पॉट किया जाता है।

सादे समारोह में हो रही शादी

जो जानकारी आ रही है उसके तहत आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सादे समारोह में मुंबई में उनके ही घर में होगी। वो 5 जुलाई को रजिस्टर मैरिज करेंगे. आमिर खान ये शादी बहुत सिंपल तरीके से करने जा रहे हैं. इस शादी में सिर्फ उनके करीबी परिवार के लोग और दोस्त ही हिस्सा ले रहे है।

जाने कौन हैं आमिर खान की होने वाली वाइफ गौरी

आमिर खान की होने वाली तीसरी वाइफ गौरी बेंगलुरु की रहने वाली हैं. वो ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में काम करती हैं. वो सैलून बिजनेस को संभाल रही हैं, ये बिजनेस उनकी मां ने शुरू किया था, इसी के साथ वो आमिर खान के प्रोडक्शन कंपनी में भी काम करती हैं. गौरी लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहती हैं।

पूर्व पत्नियां और बच्चे भी हो सकते है शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी की शादी समारोह में तकरीबन डेढ़ सैकड़ा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. आमिर खान के बांद्रा वाले घर पर होने जा रहे इस फंक्शन में उनकी दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी नजर आ सकती हैं. इसके अलावा आमिर के बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आजाद खान भी इस शादी का हिस्सा बनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *