एमपी में हादसा, दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे 4 लोग करंट में झुलसे

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाई जा रही दुर्गा प्रतिमा का मुकुट 11 हजार हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस हादसे में करंट फैलने और आग लगने के कारण 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इतना ही नही इस घटना में प्रतिमा भी खंडित हो गई। यह हादसा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में मोकलगांव टोल प्लाजा के पास दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। घटना से वहां मौजूद लोगो में खलबली मच गई तो वही पीड़ित परिवार सहम गया। करंट से झुलसे लोगो को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कैसे हुआ हादसा

खंडवा के टपालचाल क्षेत्र की उत्सव समिति ने बुरहानपुर से एक विशाल दुर्गा प्रतिमा बुक कराई थी जिसे नवरात्र स्थापना के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से प्रतिमा ले जाया जा रहा था। हाईवे से गुजरते समय प्रतिमा की ऊंचाई अधिक होने के कारण उसका मुकुट ऊपर से जा रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।

प्रतिमा में लगी आग

दुर्गा प्रतिमा में करंट लगते ही प्रतिमा में अचानक आग लग गई और वह धू-धूं कर जलने लगी। आग बुझाने और प्रतिमा को बचाने की कोशिश में वहां मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए।

घायलों की स्थिति

करंट से झुलसे चार युवकों में विजय हाथमोड़े, गिरीश, कपिल और राजा को एम्बुलेंस से खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *