राजस्थान। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार की दोपहर 2 बजे भयंकर आग लग गई। जो जानकारी आ रही है उसके तहत आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में लगी है। आग और धुंआ को देखते ही मौजूद स्टाफ ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर दिए। वही सूचना मिलते ही मौके पर कई फायर गाड़िया पहुची और एक साफ पानी की बौछार करके आग को काबू की है।
पीएम मोदी को करना था शुभारंभ
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने वाले थें, लेकिन उद्घाटन के पहले ही उसमें आग भड़क जाने से पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। ज्ञात हो कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।

प्रशासन ने उठाए जरूरी कदम
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में भड़की आग के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया एवं वहां काम कर रहे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग की इस घटना से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
