छत्तीसगढ़ में विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराया चार्टर्ड प्लेन, हो गया क्रैश

छत्तीसगढ़। राज्य के जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार को एक विमान हादसा सामने आ रहा है। जो खबरे आ रही है उसके तहत जिले के आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की भी खबर आ रही है, जबकि विमान में कितने यात्री सवार थें यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है।

वीडियों आया सामने

नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से एक वीडियों भी वायरल हो रहा है। जिसमें पहाड़ से आग और धूंए का गुबार देखा जा रहा है। जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई है, जिससे राहत और बचाव कार्य किया जा सकें। प्रशासन घटना को लेकर जानकारी ले रहा है। हवाई हादसा की सच्चाई प्रशासन की जांच के बाद ही सामने आ पाएगी कि वास्तव में प्लेन क्रैश हुआ है, इस हादसे में किस तरह की जन और धन की हानि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *