रतलाम। एमपी के रतलाम में संचालित एक बंदुक की दुकान में धमाका होने से तीन लोग जल गए है। ब्लास्ट की इस घटना से आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से जल हुए लोगो को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। मौके पर पहुचे प्रशासन के अधिकारी घटना को लेकर जांच कर रहे है।
यह थी घटना
घटना को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके शहर के चांदनी चौक में अब्दुल कादरी के नाम से बंदुक की दुकान संचालित है। दुकान में बंदूकें रखी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दुकान में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। माना जा रहा है कि वेल्डिंग की चिंगारी बारूद पर जा गिरी। इससे धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से आग पर काबू पाने और राहत कार्य के प्रयास किए गए।
ये हो गए घायल
बंदुक की दुकान में धमाका होने एवं आग लगने से 58 साल के युसूफ अली जो कि दुकान के संचालक है। 32 साल का नाजिम तथा 35 साल का शेख रफीकुद्दीन जल गया है।
