रीवा के लक्ष्मणबाग में श्रीरामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय में 35 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य परिसर

Laxmanbagh Rewa

A grand campus will be built in Sri Ramanuja Sanskrit University in Laxmanbagh Rewa: रीवा में आज उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग स्थित श्री रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी में हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय धर्म, आध्यात्म, वैदिक संस्कृति तथा संस्कृत भाषा के संवर्धन का एक सशक्त केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तेजी से विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है, और ऐसे संस्थान इसी दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

डिप्टी सीएम ने बताया कि लक्ष्मणबाग में 35 करोड़ रुपये की लागत से भव्य परिसर का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। इस नए परिसर में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन तथा उत्कृष्ट अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि संस्कृत शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम में कुलगुरु शिवशंकर मिश्र, प्रो. अनजनी प्रसाद पांडेय सहित कई विद्वान, प्राध्यापक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *