एमपी के जबलपुर में एक्टर अशतोष राणा समेत 25 कलाकार दे रहे थें प्रस्तुती, आग लगने से मची भगदड़

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में हमारे राम नामक नाटक का मंचन किया जा रहा। जिसमें अभिनेता आशुतोष राणा अपना किरदार निभाने के लिए तरंग ऑडिटोरियम में पहुचे हुए थें। शनिवार की रात नाट्य मंचन के दौरान वहां आग भड़क गई और यह आग देखते-ही-देखते फैल गई। जिससे वहां भगदड़ की स्थित निर्मित हो गई, हांलाकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी कलाकारों तथा दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल ने आग पर पाया काबू

जबलपुर शहर के तरंग ऑडिटोरियम में लगी आग को ऑडिटोरियम प्रबंधन, कर्मचारियों और दमकल विभाग ने कड़ी मेहनत करके जल्द आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की घटना को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत शो के दौरान ऑडिटोरियम के ग्रीन रूम के कंट्रोल पैनल में यह आग लगी थी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट यह आग लगी है। आग लगने के कारण पूरा ऑडिटोरियम गुप्प अंधेरे में डूब गया। मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में लोगों को बाहर निकाला गया।

आशुतोष राणा दे रहे थें प्रस्तुती

जिस समय आग की यह घटना घटी और बिजली व्यवस्था ठप हो गई, उस समय आशुतोष राणा मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। आग और बिजली की घटी घटना से शो को तत्काल रोका गया। घटना के समय आशुतोष राणा समेत करीब 25 कलाकार ऑडिटोरियम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *