मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिला अंतर्गत अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंचासीन कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं के बीच विवाद का मामला सामने आ रहा है। इस विवाद मामले में भाजपा ताला मंडल के महामंत्री मनीष चतुर्वेदी ने ताला थाने पहुंचकर विजय पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराए है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मंच पर माइक छीना गया। पीड़ित के चेहरे पर चोट आई है। शिकायत के तहत ताला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंच पर मौजूद थें सांसद और पूर्व मंत्री
जानकारी के तहत अमरपाटन क्षेत्र में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान सतना के सांसद गणेश सिंह एवं पूर्व मंत्री रामखेलावन मंच पर मौजूद थें। विवाद को लेकर जो जानकारी आ रही है उसके तहत कार्यक्रम में नामों के उल्लेख को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुच गया, हांलाकि सांसद और पूर्व मंत्री के हस्ताक्षेत्र के बाद मामला शांत हो पाया।
इस तरह का विवाद
मीडिया खबरों के तहत कार्यक्रम के दौरान भाषण और मंच संचालन के क्रम में नेताओं के नामों के उल्लेख को लेकर विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के भाई विजय पटेल और भाजपा ताला मंडल के महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच नामों को लेकर बातचीत होने लगी और यह बातचीत विवाद का रूप ले लिया, हालांकि पार्टी की ओर से इस पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मैहर भाजपा जिला अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि दोनों कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद हो गया था। बातचीत और स्पष्टीकरण के बाद मामला सुलझा लिया गया है और अब कोई विवाद नही है।





