वीआईपी गेट की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली विधानसभा में घुसी कार, मचा हड़कम्प

नई दिल्ली। वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली विधानसभा के कैम्पस में एक कार सोमवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे के आसपास जा घुसी थी। सूरक्षा घेरे को तोड़ती हुई कार के अंदर जाने की जानकारी लगते ही वहां हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि कार का चालक नकाब पहने हुए था और कार में यूपी का नंबर लिखा था।

गुलदस्ता रखकर फरार हुआ चालक

जो जानकारी आ रही है उसके तहत विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर चालक कार लेकर पहुचा था और कार्यालय के पोर्च पर एक गुलदस्ता रखने के बाद कार समेत वहां से फरार हो गया। अब इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है, जब कार चालक परिसर के अंदर घुसने के बाद सुरक्षित तरीके से निकल गया।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है और कैम्पस में जांच करने के साथ ही कार की तलाश में लगी हुई है। बताया जाता है कि गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है, क्योकि इसके पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।

सीएम पर भी हो चुकी है हमले की कोशिश

ज्ञात हो कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला भी हो चुका है। 20 अगस्त 2025 को वे जनसुनवाई कर रही थी। इस दौरान शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ पकड़ कर बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं, हांलाकि पुलिस ने आरोपी राजेशभाई खीमजी को गिरफ्तार कर लिया था। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। सोमवार को जिस तरह से विधानसभा परिसर में कार घुसी है उससे यहां की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *