गुजरात और मध्य प्रदेश से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ATS की बड़ी कार्रवाई

गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (Gujarat Anti-Terrorism Squad – ATS) ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed – JeM) से जुड़े आठ संदिग्ध आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये आरोपी गुजरात में संगठन का सक्रिय नेटवर्क (Jaish-e-Mohammed Terror Module Busted) खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

गुजरात में आतंकी नेटवर्क बनाने की साजिश का आरोप

ATS के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्ध अलग-अलग जिलों से पकड़े गए हैं। इनमें दो की उम्र महज 18 और 19 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका उद्देश्य गुजरात में आतंकी नेटवर्क (Gujarat Terror Network Investigation) तैयार करना और भविष्य में आतंकवादी गतिविधियों के लिए संगठन को मजबूत करना था।

ATS कर रही है गहन पूछताछ

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार संदिग्ध किसके संपर्क में थे, उन्हें निर्देश कहां से मिल रहे थे और क्या उनका संबंध किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल से है। गुजरात ATS (Gujarat Anti-Terrorism Squad – ATS) डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *