एमपी के 29 आईएएस अफसरों के तबादलें, कर्मवीर शर्मा भोपाल व शीलेन्द्र सिंह बने रीवा के कमिश्नर

भोपाल। तबादला सीजन में बुधवार की रात मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के तहत रीवा संभाग के कमिश्नर का तबादल करके नए कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह को बनाया गया है। वे वर्तमान आयुक्त बीएस जामोद का जगह लेगें। जारी आदेश में भोपाल कमिश्नर को भी बदला गया है और राजधानी की कमान आईएएस अफसर कर्मवीर शर्मा को भोपाल आयुक्त बनाया गया है। इतना ही नही मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों में भी बदलाव किया गया है।

इन अफसरों को भी हुई बदली

सामान्य प्रशासन विभाग जारी आदेश में मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर पदस्थ आलोक कुमार सिंह को हटाकर पंजीयन महानिरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश चंद्र गुप्ता को जेल विभाग का प्रमुख सचिव, डॉ. ई.रमेश कुमार को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव तथा विवेक कुमार पोरवाल को खनिज साधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव तथा रीवा संभागायुक्त बाबू सिंह जामोद को नगरीय विकास एवं आवास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। जबलपुर नगर निगम के अपर आयुक्त अरविंद कुमार शाह को आयुष्मान भारत योजना, भोपाल का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

भारती जाटव ओगरे को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है, वह अब तक खनिज साधन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। कैलाश वानखेड़े को नगरीय प्रशासन विभाग से ऊर्जा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। हर्षिका सिंह संचालक बजट बनाया गया है। वह अभी तक मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *