Site iconSite icon SHABD SANCHI

आंखों का पीला पड़ना हो सकता है Liver Disorder का संकेत, डॉक्टर ने बताया..

Yellowing of the eyes could be a sign of a liver disorder; doctor lists 5 early symptoms.Yellowing of the eyes could be a sign of a liver disorder; doctor lists 5 early symptoms.

Yellowing of the eyes could be a sign of a liver disorder; doctor lists 5 early symptoms.

Liver Disorder की दिक्कत अक्सर शुरुआत में हल्के लक्षणों के साथ देखने को मिलती है, जिन्हें लोग सामान्य कमजोरी या फिर थकान समझ कर नजरअंदाज करने लगते हैं अमेरिका के डॉक्टर कुणाल सूद ने हाल ही में ऐसे पांच शुरुआती संकेत को बताया है जो लीवर की खराब होती सेहत की तरफ इशारा करते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो गंभीर बीमारी से बचना मुश्किल नहीं होता है।

लगातार थकान महसूस होना भी हो सकता है Liver Disorder

अगर पर्याप्त आराम करने के बाद भी आपको हर समय थकान सी समस्या होती है, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर बिल्कुल भी नजअंदाज नहीं करे। डॉक्टर के अनुसार लीवर ठीक से काम नहीं करने पर शरीर की एनर्जी प्रभावित हो जाती है इसके कारण व्यक्ति बिना ज्यादा मेहनत किए हुए भी थकान महसूस करने लगता है।

ये भी पढ़े: WHO Cancer Report: दुनिया की 92% आबादी किसी न किसी रूप में प्रभावित…

भूख कम लगना और बार-बार उल्टी आना

लिवर भोजन को पचाने में एक अहम भूमिका निभाता है यह हमारे शरीर में बाइल जूस का निर्माण करता है जो वसा को पचाने में भी मदद करता है। अगर लीवर की कार्य क्षमता कम हो जाती है तो उल्टी पेट फूलना भूख कम लगा और भोजन में इंटरेस्ट कम हो जाता है। यह सभी लक्षण लंबे समय तक अगर बना रहता है तो डॉक्टर से दिखाना बहुत जरूरी होताहै।

आंखों या त्वचा का पीला पड़ना संकेत

आपकी आंखों का सफेद हिस्सा या त्वचा पीली से दिखाई देने लगे तो यह पीलिया का प्रमुख संकेत होता है। अक्सर ऐसा तब होता है जब शरीर में बिल्लीरॉबिन बढ़ जाता है और लीवर सही तरीके से बाहर नहीं हो पाता है। डॉक्टर की जानकारी के अनुसार यह लक्षण जिससे बिल्कुल भी हमें नजअंदाज नहीं करना चाहिए ऐसा दिखने पर तुरंत ही जांच करवानी चाहिए।

शरीर पर आसानी से नीले निशान पड़ जा

हमारे शरीर में लिवर ऐसे प्रोटीन बनता है जो शरीर में खून को सामान्य रूप से जमाने में मदद करते हैं। जब हमारा लीवर कमजोर होने लगता है तो छोटी सी चोट लगने पर भी शरीर पर नीले से निशान हो जाते हैं। अगर यह समस्या बार-बार होती है तो Liver Disorder का संकेत हो सकती है।

पैरों या पेट में सूजन दिखे तो आप सतर्क रहें

डॉ कुणाल के द्वारा दी जाने वाली जानकारी के अनुसार लीवर में लंबे समय तक खराबी होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इससे हमारे पैरों पेट आदि में सूजन की समस्या भी देखने को मिलती है या लीवर की गंभीर समस्या का संकेत होता है और ऐसे मामलों में डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढ़े: अब खून की जांच से पकड़ में आएगा cancer, UCLA स्टडी में सामने आई जानकारी..

डॉक्टर की सलाह क्या है?

Liver disorder के बारे में डॉक्टर के अनुसार केवल लक्षणों के आधार पर लीवर की बीमारी की पुष्टि नहीं हो सकती क्योंकि इनमें से कई सारे ऐसे भी संकेत होते हैं जो कहीं दूसरी बीमारियों में भी दिखाई देते हैं। अगर यह सभी समस्या लगातार होती है तो डॉक्टर के सलाह से लीवर से संबंधित जांच करानी चाहिए।

Exit mobile version