यश की ‘टॉक्सिक’ रचेगी इतिहास? अमेरिका में मिली रिकॉर्डतोड़ रिलीज

yash

कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म अमेरिका में 2,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर ने इसकी जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म को अमेरिका में मिलने वाली सबसे बड़ी रिलीज में से यह एक होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यश की फिल्म वहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है।

रक्षाबंधन में होगी रिलीज

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि इसे KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी।

फिल्म में यश ‘राया’ नाम के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं नयनतारा फिल्म में यश की बहन का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी सावंत भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। यानी फिल्म में यश के साथ पांच बड़ी अभिनेत्रियां स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

कितनी है स्टारकास्ट की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 500 से 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं फीस की बात करें तो यश ने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। कियारा आडवाणी को लगभग 15 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि नयनतारा की फीस 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। रुक्मिणी सावंत को करीब 3 करोड़ रुपये और तारा सुतारिया को 2 से 3 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है।

बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और शानदार स्क्रीन काउंट के चलते ‘टॉक्सिक’ को साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा रिकॉर्ड बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *