विश्व स्वास्थ्य दिवस, स्वस्थ जीवनशैली के है ये 5 प्रमुख बिंदु

विश्व स्वास्थ्य दिवस। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि की डब्लूएचओं की स्थापना (1948) का प्रतीक है। यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों, मानसिक जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समर्पित है। यह दिन न केवल आम नागरिकों के लिए, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए भी मनाया जाता है।

1948 में रखी गई बात

1948 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया। सभा ने 1950 से प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस की स्थापना की याद में मनाया जाता है और संगठन इसे हर साल वैश्विक स्वास्थ्य से संबंधित किसी महत्वपूर्ण विषय पर विश्व का ध्यान आकर्षित करने के अवसर के रूप में देखता है।

स्वस्थ जीवनशैली के 5 प्रमुख बिंदु

“स्वस्थ तन, मस्त मन, सबसे बड़ा धन।“
“स्वच्छता अपनाएं, बीमारियों को दूर भगाएं।“
“धन तो फिर मिल जाएगा, लेकिन स्वस्थ शरीर ना मिल पाएगा।“
“योगा अपनाएं, निरोगी जीवन पाएं।“
“अच्छा खाओ, अच्छा जीवन जियो।“

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मुख्य बिंदुः

उद्देश्यः स्वास्थ्य के महत्व, समान स्वास्थ्य सेवाओं और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
2026 थीमः “स्वास्थ्य के लिए एकजुट। विज्ञान के साथ खड़े रहें।
इतिहासः डब्लूएचओं का संविधान 7 अप्रैल 1948 को लागू हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में 1950 से हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।
महत्वः यह दिन याद दिलाता है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *