MP: प्रेम प्रसंग के विवाद में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में

mp news

Burhanpur Crime News: शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड में भगवति नामदेव (35) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। गंभीर हालत में भगवति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी पाटीदार ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से आपसी संबंध और विवाद चल रहा था।

Burhanpur Crime News: बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम नावरा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड में भगवति नामदेव (35) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 10:30 बजे की है। सूचना मिलते ही नेपानगर थाना और नावरा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।

गंभीर हालत में भगवति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप नेपानगर निवासी रईस (42) पर लगाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते हुए विवाद के बाद आरोपी ने यह जघन्य अपराध किया।

पुलिस अधीक्षक ने लिया घटनास्थल का जायजा

शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र कुमार पाटीदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एएस कनेश नेपानगर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी पाटीदार ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से आपसी संबंध और विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी रईस को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

महिला के शव को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर बुरहानपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है।

हत्याकांड में सख्त कार्रवाई का आश्वासन

एसपी पाटीदार ने बताया कि इस गंभीर मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *