Amitabh Bachchan bhojpuri film: अमिताभ बच्चन के भोजपुरी फिल्म में काम करने को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार 2006 से लेकर 2012 के बीच इन्होंने तीन भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम किया इन प्रोजेक्ट से जुड़ी वजह व्यक्तिगत संबंध बताए जा रहे हैं जिससे इंडस्ट्री से जुड़े करीबी लोगों की अहम भूमिका है। तो चलिए हम समझते हैं आखिर क्यों अमिताभ बच्चन को भोजपुरी फिल्मों में काम करना पड़ा था।
Bhojpuri Films में Amitabh Bachchan की एंट्री
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा के अलावा कुछ सीमित प्रोजेक्ट थी अन्य भाषाओं में किए हैं लेकिन भोजपुरी फिल्मों में उनकी एंट्री एक सामान्य करियर का विस्तार नहीं थी। जानकारी के अनुसार या फैसला उन्होंने अपने पेशे की प्लानिंग के बजाय कुछ व्यक्तिगत संबंध के कारण लिया। बड़े सितारों की मौजूदगी क्षेत्रीय सिनेमा में बहुत कम ही देखने को मिलती है ऐसे में जब अमिताभ बच्चन की कुछ करीबी फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने अमिताभ बच्चन से फिल्म में काम करने का अनुरोध किया तो उन्होंने हां कर दी।
ये भी पढ़े: मॉम ड्यूटी पर Aishwarya rai, एयरपोर्ट पर आराध्य को सरप्राइस दिया
किन भोजपुरी फिल्मों में नजर आए Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने तीन प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में काम किया था पहले गंगा 2006, दूसरा गंगोत्री 2007, तीसरा गंगा देवी 2012, इन सभी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ हेमा मालिनी और जया बच्चन जैसे फेमस कलाकार भी मौजूद थे। अमिताभ बच्चन के इन प्रोजेक्ट में हिंदी और भोजपुरी इंडस्ट्री का मिशन देखने को मिलता है जिसे उस समय एक अलग प्रयोग बताया गया था।
काम करने की क्या थी असली वजह
जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने यह फिल्म अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत के अनुरोध पर की थी। उन्होंने बताया कि यह फैसला उनकी कोई मजबूरी नहीं थी बल्कि मेकअप आर्टिस्ट दीपक के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव था जिस कारण उन्होंने भोजपुरी फिल्में काम करने के लिए हामी की। एक्टर ने अपने करीबी सहयोगी के प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए भोजपुरी में काम करने का फैसला लिया था।
इंडस्ट्री पर Bhojpuri Films का क्या है प्रभाव
अमिताभ बच्चन की इन भोजपुरी फिल्मों में बड़े बॉलीवुड नाम की भागीदारी होने से क्षेत्रीय सिनेमा को एक अलग पहचान मिली, फिल्म इंडस्ट्री की जानकारी के अनुसार इससे भोजपुरी सिनेमा की पहुंच में वृद्धि हुई थी। यह उस दौर में क्रॉस इंडस्ट्री सहयोग का उदाहरण था जब pan इंडिया कंटेंट का चलन शुरू भी नहीं हुआ था।
ये भी पढ़े: Rajesh Khanna बंगला डिमोलिशन पर मुमताज ने कहा वह सिर्फ घर नहीं था..बल्कि
भोजपुरी में सीमित रहा Amitabh Bachchan का जुड़ाव
हालांकि अमिताभ बच्चन का भोजपुरी फिल्म से जुड़ाव केवल इन तीन फिल्मों तक ही सीमित रहा इसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री में आगे काम नहीं किया। इससे हमें यह समझ आता है कि अमिताभ बच्चन ने कुछ ही समय के लिए भोजपुरी फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था।

