Battle Of Galwan का नाम Maatrubhumi क्यों कर दिया गया?

Why Battle Of Galwan Title Changed: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान (Battle Of Galwan) का नाम बदल दिया गया है अब इस फिल्म को मातृभूमि (Maatrabhumi) के नाम से जाना जाएगा इसके अलावा सिर्फ फिल्म का नाम नहीं बल्कि कहानी में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है यानी ये फिल्म भारत-चीन गलवान झड़प के ऊपर नहीं हो सकती है।

फिल्म के निर्देशक Apoorva Lakhia ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा- सलमान खान (Salman Khan) सर के फैंस को टाइटल बदलना एक अचानक लिया गया फैसला लग सकता है. लेकिन ये कोई रातों-रात लिया गया फैसला नहीं है. शुरुआत से ही हमने दो नाम चुने थे. एक battle Of Galwan और दूसरा Maatrabhumi. फिल्म बनाते-बनाते हमें महसूस हुआ कि ये सिर्फ एक लड़ाई की कहानी नहीं है. असल में ये इंसानियत, संवेदनाओं और हमारे सैनिकों की उन खामोश लड़ाइयों की कहानी है, जो वे अंदर ही अंदर लड़ते हैं.

बता दें कि इस फिल्म को 2020 में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित बताया गया था. पुराने टाइटल से तो यही समझ में आता था. जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तब चीनी मीडिया ने इसपर दखल दिया और फिल्म के फैक्ट्स को गलत बताया। इसके बाद फिल्म में कई हिस्से दोबारा से शूट किए गए.

 रीशूट के दौरान ही मेकर्स ने फिल्म के तथाकथित एंटी-चीन एलिमेंट्स को हटाना शुरू कर दिया था. इसके अलावा फिल्म में भाईचारा का संदेश देने वाले सीक्वेंस भी डाले गए.

इस फिल्म में चीन को अब शायद ही दुश्मन देश की तरह दिखाया जाए बल्कि ये दोनों देशों की दोस्ती का सन्देश देने वाली बन सकती है क्योंकी फिल्म में एक चीनी गाना भी डाला गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *