Site iconSite icon SHABD SANCHI

Home Cooked Food: घरेलू खाना खाने के बावजूद वजन क्यों बढ़ रहा?

Why are Indians gaining weight despite eating home-cooked food? Doctors reveal the key reasons.Why are Indians gaining weight despite eating home-cooked food? Doctors reveal the key reasons.

Why are Indians gaining weight despite eating home-cooked food? Doctors reveal the key reasons.

Home Cooked Food: लंबे समय से काफी सारे लोगों के द्वारा ऐसा माना जाता है कि घर का बना खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। हालांकि हाल ही के सालों में कई भारतीय लोग ऐसे हैं जो नियमित रूप से घरेलू भोजन खाने के बावजूद मोटापे और बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। डॉक्टर के अनुसार सिर्फ घर का खाना पर्याप्त नहीं होता है बल्कि भोजन की मात्रा पोषण संतुलन और जीवन शैली भी बहुत जरूरी मायने रखती है।

Home Cooked Food में कार्बोहाइड्रेट की अधिकता है

ज्यादातर भारत के घरों में भोजन का बड़ा हिस्सा चावल रोटी और अन्य कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ ही होते हैं। इसके मुकाबले प्रोटीन और फाइबर की मात्रा कम होती है। जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है तो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस नहीं करता और व्यक्ति अधिक कैलोरी का सेवन कर सकता है यही कारण धीरे-धीरे वजन बढ़ने का कारण बनती है।

ये भी पढ़े: 5 Weight Loss Drinks

तेल और घी अतिरिक्त मात्रा बढ़ा रही कैलोरी

काफी सारे लोग ऐसा मानते हैं कि घर में बना भोजन तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है लेकिन सब्जियों दालों और अन्य खाद्य पदार्थों में जरूर से ज्यादा तेल भी या मक्खन का इस्तेमाल करने से कैलरी अधिक हो जाती है। ज्यादा कैलोरी लंबे समय में शरीर के फैट में जमा होने लगती है जिससे मोटापा बढ़ जाता है।

उम्र बढ़ने के साथ धीमा है मेटाबॉलिज्म

डॉक्टर के अनुसार 30 साल की उम्र के बाद शरीर की कैलोरी खर्च करने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर व्यक्ति पहले जितना ही भोजन करता रहे लेकिन उसके शरीर की गतिविधि काम हो जाए तो व्यक्ति का वजन बढ़ना स्वाभाविक है। यही कारण है कि कई लोग बिना खान-पान में बदलाव किए भी मोटापा का शिकार हो जाते हैं।

बैठे-बैठे रहने की आदत बड़ी समस्या

आधुनिक जीवन शैली भी बढ़ती वजन का जिम्मेदार होती है आज बड़ी संख्या में लोग घंटे तक अपने ऑफिस कंप्यूटर या फिर मोबाइल स्क्रीन के सामने ही बैठे रहतेहैं। ऐसे में शरीर कम कैलोरी खर्च करने लगती है और अतिरिक्त एनर्जी फैट के रूप में बॉडी में जमा होने लगती है नियमित व्यायाम की कमी इस समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।

ये भी पढ़े: अब खून की जांच से पकड़ में आएगा cancer, UCLA स्टडी में सामने आई जानकारी..

बॉडी में देर रात भोजन का असर

डॉक्टर के अनुसार देर रात खाना खाने की आदत भी वजन बढ़ाने में मदद करती है रात के समय शरीर भोजन को उतना प्रभावी तरीके से प्रक्रिया नहीं कर पाता है जितना दिन में कर पाता है। लगातार देर से भोजन करने पर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होने लगता है और शरीर में ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है।Home Cooked Food निश्चित रूप से एक बेहतर ऑप्शन है लेकिन स्वस्थ रहने के लिए केवल घर का खाना खाना ही पर्याप्त नहीं है साथ ही संतुलित पोषण, प्रोटीन भी चाहिए और शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है।

Exit mobile version