WhatsApp For Kids: WhatsApp को ऑपरेट करने वाली कंपनी Meta ने ‘पेरेंट-मैनेज्ड’ अकाउंट (Parents Managed WhatsApp) मॉडल पेश किया है। इससे अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी वॉट्सऐप (WhatsApp For Under 13) का इस्तेमाल कर सकेंगे।
अब तक वॉट्सएप इस्तेमाल करने की न्यूनतम उम्र 13 साल थी। इस नए फीचर में अभिभावक अपने बच्चों के अकाउंट को पूरी तरह कंट्रोल कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर एक्सपर्ट्स और परिवारों के सुझावों के बाद तैयार किया गया है ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से मैसेजिंग और कॉलिंग कर सकें।
कैसे एनेबल करें
बच्चे के स्मार्टफोन में सबसे पहले WhatsApp डाउनलोड करें
More Options में जाएं
Create A Parent Managed Account पर जाएं
अब बच्चे का मोबाईल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करें
बच्चे के फोन का QR कोड अपने फोन से स्कैन करें
उम्र को वेरिफाई करें और 6 अंकों का पिन डालें
पिन कन्फर्म करें और सेटअप कम्प्लीट
अब बच्चे का नाम और फोटो लगा दें
यह 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के लिए WhatsApp सेटअप कर सकेंगे। इसमें बच्चे केवल मैसेज भेज पाएंगे और फोन कर सकेंगे। इसके अलावा WhatsApp के अन्य फीचर्स उनके लिए बंद या सीमित रहेंगे।
