Site iconSite icon SHABD SANCHI

ALT Level बढ़ने का क्या मतलब है? जानिए लीवर की सेहत का बड़ा संकेत

What does a rise in ALT levels mean? Learn about this key indicator of liver health.What does a rise in ALT levels mean? Learn about this key indicator of liver health.

What does a rise in ALT levels mean? Learn about this key indicator of liver health.

अगर आपकी हेल्थ जांच में ALT Level सामान्य से अधिक आता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसा एंजाइम है जो मुख्य रूप से लीवर में पाया जाता है इसका बढ़ाना कई बार लीवर में सूजन या किसी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है हालांकि सिर्फ इसके बढ़ने से किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं होती है लेकिन यह आगे की जांच की जरूरत के लिए जरूरी हो जाता है।

ALT Level क्या होता है और यह क्यों जरूरी होता है?

एलटी यानी ALT (Alanine Aminotransferase) एक एंजाइम है जो लीवर की कोशिकाओं में मौजूद दिखता है जब किसी कारण से लीवर की कोशिकाएं अपने आप क्षतिग्रस्त हो जाती है तो यह एंजाइम खून में निकलने लगता है और इसकी मात्रा भी बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टर लिवर की कार्य क्षमता जानने के लिए लिवर फंक्शन टेस्ट में इसकी जांच करते हैं। यह टेस्ट लवर से जुड़ी समस्याओं का शुरुआती संकेत बताने में मददगार है।

ये भी पढ़े: Aortic Surgery में Heart Valve बचाने से मिल सकते हैं बेहतर रिजल्ट..

किन कारणों से ALT Level बढ़ सकता है?

ALT Level बढ़ाने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं सबसे आम कारण फैटी लीवर को बताया जाता है इसके अलावा वायरल हेपिटाइटिस अत्यधिक शराब का सेवन करना मोटापा डायबिटीज या फिर कुछ दावों का असर आदि भी इसके लेवल को बढ़ा देता है। इसलिए रिपोर्ट देखकर घबराने के बजाय डॉक्टर से इसके कारण की पुष्टि करनी चाहिए।

क्या केवल ALT Level देखकर बीमारी तय हो सकती है?

नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है डॉक्टर के अनुसार सिर्फ इसके लेवल के आधार पर किसी भी लिवर रोग का निदान नहीं बताया जा सकता डॉक्टर मरीज की मेडिकल हिस्ट्री लक्षण और अन्य जांच करने के बाद ही बीमारी बता सकते हैं। सभी जानकारी के आधार पर ही डॉक्टर सही कारण भी बताते हैं और इलाज निर्धारित करते हैं।

सामान्य ALT होने पर भी लीवर पूरी तरह स्वस्थ हो,जरूरी नहीं

कई मामलों में किसी व्यक्ति का अगर ALT लेवल सामान्य सीमा में होने के बावजूद फैटी लीवर जैसी समस्या हो सकतीहै। खासकर मोटापा डायबिटीज या फिर मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों में ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं इसलिए अगर रिस्क वाले कारक मौजूद दिखते हैं या फिर लगातार लक्षण बने रहते हैं तो डॉक्टर अन्य जांच करने की भी सलाह देते हैं।

ये भी पढ़े: भारत ने 2030 तक Hepatitis खत्म करने की मुहिम तेज की, मुफ्त जांच, इलाज…

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या करें?

डॉक्टर के अनुसार संतुलित भोजन नियमित व्यायाम स्वस्थ भजन बनाए रखना और शराब से बहुत दूरी बनाए रखना लीवर की सुरक्षा के लिए बेहतरीन होता है साथ ही डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भी जरूरी होता है। अगर आपकी रिपोर्ट में ALT Level पढ़ा हुआ दिखाई देता है तो बिना डॉक्टर के सलाह के कोई भी दवाई न खाए।

Exit mobile version