बंगाल में UCC लागू होगा! CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, लव जिहाद-लैंड जिहाद पर भी कानून

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code/West Bengal UCC) लागू की जाएगी। साथ ही लैंड जिहाद (Land Jihad), लव जिहाद (Love Jihad) और जबरन धर्मांतरण (West Bengal Forced Religious Conversion) के खिलाफ सख्त कानून भी बनाया जाएगा।

कोलकाता के रवींद्र सदन में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए गए हैं और सीमा सुरक्षा के लिए जरूरी जमीन भी उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत आए हिंदू शरणार्थी घुसपैठिए नहीं हैं। ऐसे लोगों को नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act/CAA) के तहत भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय सेना (Indian Army) का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग सेना का अपमान करते हैं, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का विरोध करते हैं या पहलगाम आतंकी हमला पर चुप रहते हैं, उन्हें ऐसी गतिविधियां करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mookerjee) के “एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान” के विचार पर प्रतिबद्ध रहेगी और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान व राष्ट्रीय चरित्र को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।

अपने संबोधन में शुभेंदु अधिकारी ने आपातकाल (Emergency 1975-77) का विरोध करने वालों को सम्मानित करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को “लोकतंत्र सेनानी” सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पात्र लोगों को सरकारी मान्यता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए एक समन्वय समिति भी बनाई जाएगी।

कार्यक्रम के बाद शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि हर महीने दो दिन वे वहां आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *