रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़ी परेशानी को अगर अपराध और कॉमेडी के साथ जोड़ दिया जाए तो किस तरह की कहानी और कैसी कहानी बनेगी? Waiting Hai मूवी इसी तरह के विचार को एक पुलिस कर में और एक कंप्यूटर एक्सपर्ट की कहानी के रूप में बदलती हुई नजर आती है। दिव्येंदु शर्मा और भवन अरोड़ा की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज में अपने विषय के कारण शुरुआत में लोगों का ध्यान खींचती है।
Waiting Hai की कहानी कितनी ज्यादा दिलचस्प है?
वेटिंग है सीरीज की कहानी सम मिश्रा से शुरू हुई नजर आती है जो की आरपीएफ में नई नौकरी को ज्वाइन करता है दूसरी तरफ अफरोज हंसा एक कंप्यूटर का टैलेंटेड युवक है। वह रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग में मौजूद तकनीकी गलतियों का फायदा उठाकर टिकट हासिल करने का तरीका खोज लेता है। शुरुआत में यह मामला नीचे जरूर तक ही सीमित दिखाई देता है लेकिन धीरे-धीरे यही तरीका कमाई के बिजनेस में बदल जाता है सुगम को टिकट बुकिंग में कुछ दिक्कतें और गलत पैटर्न दिखाई देते हैं और उसकी जांच से उसे इसी नेटवर्क तक पहुंच मिलती है। यहीं से दोनों ही किरदारों का टकराव देखने को मिल जाता है।
ये भी पढ़े: Waiting Hai release date: मुन्ना भैया’ की 7 एपिसोड वाली सीरीज, टिकट स्कैम की कहानी
दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा का काम कैसा है?
Waiting Hai सीरीज में दिव्येंदु शर्मा और ने सम मिश्रा का किरदार निभाया है जबकि भवन अरोड़ा अफरोज हंसा के रोल में नजर आ रहे हैं। कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, हृषिता गौर और सुनीत राजबार भी इसी कहानी का एक हिस्सा है इसकी अगर खासियत के बारे में बात बोली जाए तो दोनों ही मुख्य किरदार एक जैसे नहीं है। एक तरफ सुगम जो व्यवस्था के भीतर रहकर इस मामले को समझने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी तरफ अफरोज अपनी टेक्नोलॉजी की समस्या इस व्यवस्था की कमजोरी का फायदा उठाने लगता है।
Waiting Hai सीरीज में क्या अच्छा लगता है?
वेटिंग है सीरीज का सबसे मजबूत पक्ष इसका विषय है। तत्काल टिकट जैसी आम दिक्कतों को सिर्फ यात्रा की परेशानी तक ही सीमित रखने के बजाय इसको अपराध की कहानी से जोड़ा जा रहा है। इसमें पुलिस की जांच के साथ-साथ कॉमेडी पारिवारिक हिस्से और कुछ टेक्निकल चीज भी शामिल है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस सीरीज को कॉमेडी इमोशनल और सस्पेंस के लिए पॉजिटिव रूप से देखा जा रहा है। यह कहानी टोटल 7 एपिसोड की है जिसमें यह कहानी लगातार एक ही टन में नहीं चलती दिखाई देती लेकिन जैसे-जैसे सुगम की जांच आगे बढ़ती है दोनों ही पक्ष में तनाव देखने को मिलता है।
कहां कमजोर पड़ती है Waiting Hai सीरीज?
या सीरीज पूरी तरह से प्रभाव छोड़ने में पीछे रह जाती है इस कहानी का मूल विचार मजबूत होने के बावजूद भी इसके हर हिस्से में उसकी रफ्तार सामान नहीं रहती है। कुछ जगह पर कॉमेडी और गंभीर अपराध वाली कहानी से इसका संतुलन कमजोर सा दिखाई देता है। इसे अच्छी संभावना वाले विषय वाली सीरीज की तरह ही बताया गया जो पूरे पोटेंशियल तक नहीं पहुंच पाती और इसे 5 में से तीन स्टार ही मिले हैं।
ये भी पढ़े: Shweta Tiwari और विशाल आदित्य सिंह का वीडियो वायरल, रिश्ते पर फिर चर्चा
Waiting Hai Review: आपको देखनी चाहिए या नहीं?
वेटिंग है सीरीज की बात करें तो यह एक ऐसी सीरीज है जिसमें सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव इसके आइडिया और मुख्य कलाकारों की टक्कर है। रेलवे टिकट की समस्या तकनीक और पुलिस जांच का मेल इसे सामान्य कॉमेडी ड्रामा से थोड़ा अलग कर देता है। हालांकि लेखन और कहानी की गति हर जगह उतनी मजबूत नहीं दिखाई देती है।

