Site icon SHABD SANCHI

Vvaan Box Office: मंगलवार को अचानक बढ़ी कमाई, क्या अब बदलेगा पूरा खेल?

Vvaan Box Office Collection Day 5: Earnings increased on Tuesday.

Vvaan Box Office Collection Day 5: Earnings increased on Tuesday.

Vvaan फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा तमन्ना भाटिया के मूवी है जिसने पहले मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस किया। फिल्म की कमाई में करीब 14.3% की बढ़ोतरी भी देखी गई है।

पांचवे दिन में कितने करोड़ कमाए?

उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 29 सितंबर यानी मंगलवार को Vvaan मूवी ने भारत में करीब 6 करोड रुपए कमाए फिल्म में यह कमाई 7162 शो के दौरान देखीगई। सोमवार को फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 5.25 करोड रुपए रहा था। मंगलवार की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन करीब 44.85 करोड रुपए तक पहुंच गया। वही इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 53.45 करोड रुपए बताया गया है।

ये भी पढ़े: The Vvaan Review: छठी मईया की आस्था और जंगल के रहस्य ने चौंकाया…

पूरे पांच दिनों में ऐसा रहा कलेक्शन

Vvaan फिल्म ने 25 सितंबर को सिनेमाघर में कारी 8 करोड रुपए के साथ अपनी एक बेहतरीन शुरुआत की इसके बाद शनिवार और रविवार को इसकी अच्छी बढ़ोतरी कमाई में देखने को मिली।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म की कमाई इस प्रकार रही।

पहले दिन शुक्रवार को 8 करोड रुपए
दूसरे दिन शनिवार को 11. 25 करोड रुपए
तीसरे दिन रविवार को 14.35 करोड रुपए
चौथे दिन सोमवार को 5.25 करोड रुपए
पांचवें दिन मंगलवार को 6 करोड रुपए

यानी 5 दोनों का पूरे भारत का नेट कलेक्शन 44.85 करोड रुपए रहा वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी। लेकिन मंगलवार को कलेक्शन में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। यही कारण है कि पांचवें दिन का आंकड़ा फिल्म के बॉक्स ऑफिस सफर में खास नजर में रहा।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी लगभग 57 करोड़ के पार

भारत में 44.85 करोड रुपए का नेट कलेक्शन होने के अलावा फिल्म में विदेश से भी कमाई हासिल कीहै। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पांचवें दिन विदेश से करीब 50 लख रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हासिल हुआ है। टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 57.95 करोड रुपए बताई जा रहा है।

ये भी पढ़े: The Vvaan: संडे कलेक्शन ने मचाया धमाल, डे 2 के बाद उछली कमाई

सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म में ऐसा क्या है खास?

Vvaan फिल्म एक लोक कथा और फेंटेसी आधारित फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्टर और तमन्ना भाटिया एक्ट्रेस पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है इसके कलाकारों में सुनील ग्रोवर अनूप सोनी श्वेता तिवारी और मनीष पॉल आदि शामिलहै। निर्माता ने ऑफिशल टीजर के अनुसार फिल्म 25 सितंबर को सिनेमा घर में रिलीज की है।

यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अलग-अलग ट्रैक्र्स के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए 6 करोड रुपए और 44.85 करोड़ को यहां अनुमानित आंकड़ों के आधार पर बताया गया है ना कि निर्माता द्वारा जारी कोई अंतिम आंकड़ा।

Exit mobile version