Vishwanath Sons Teaser: दक्षिण भारत के एक्टर सूर्या के आने वाले फिल्म विश्वनाथ सन का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह टीजर मार्च के महीने में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर जारी किया गया था फिल्म का निर्देशन वेनकी अटलुरी कर रहे हैं। टीजर में एक पिस्टल शूटर की कहानी बताई गई है जो अपने करियर और परिवार की जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में है।

Vishwanath Sons Teaser में Suriya का नया किरदार
फिल्म विश्वनाथ सन के टीजर में सूर्या का अनुभव पिस्टल shooter के रूप में दिखाई देता है, टीचर की शुरूआत उनके पेशे के जीवन की झलक से होती है। जिसमें वह शूटिंग रेंज में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका किरदार खेल जगत से जुड़ा हुआ है और वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम संजय बताया गया है। टीचर में उनका व्यक्तित्व एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में है जो उम्र के पड़ाव के बाद भी अपने सपनों का पीछा कर रहा है।
ये भी पढ़े: जानें कब रिलीज होगी Rohit Shetty की फिल्म ‘Golmaal 5’, फिल्ममेकर ने दिया नया अपडेट…
Gun से Milk Bottle वाला सीन है चर्चा में
Vishwanath Sons Teaser का सबसे फेमस सीन वह है जिसमें सूर्या अपने हाथ की बंदूक छोड़कर दूध की बोतल उठाते हैं। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार इसको ही फिल्म की कहानी के सीन का प्रतीकात्मक समय बताया जा रहा है।
इस फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण
फिल्म विश्वनाथ सन में सूर्या के साथ कई जरूरी रोल निभा रहे कलाकार नजर आएंगे। इसमें ममिता बैजू, राधिका शर्तकुमार और रवीना टंडन जैसे कलाकार शामिल दिखेंगे। निर्माता के अनुसार फिल्म को पारिवारिक और इमोशनल कहानी के रूप में बनाया जाएगा ऑफिशियल बयान में बताया गया कि इस कहानी में खेल परिवार और अन्य जिम्मेदारियां भी देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़े: हीरो और लंबी जुदाई गाने की एक्ट्रेस Madhu Malhotra का 71 साल में हुआ निधन
विश्वनाथ सांस टीज़र पर सोशल मीडिया का रिएक्शन
इसका टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसका चर्चा शुरू हो चुका है। कई यूजर्स ने सूर्या के नए रोल और फिल्म के कांसेप्ट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया की जानकारी के अनुसार टीजर की सिनेमैटोग्राफी और कहानी के संकेत की तारीफ की गई है हालांकि फिल्म की पूरी कहानी किरदारों के रिश्तों के बारे में ऑफिशियल जानकारी तक सीमित है फिल्म की रिलीज डेट को लेकर निर्माता के द्वारा कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार इस वर्ष 2026 में यह लॉन्च हो सकती है।
