आखिर ऐसा किया हुआ की विजय देवरकोंडा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को इतना कड़ा जवाब देना पड़ गया? Rashmika mandanna के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर हो रही चर्चाओं के बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की.। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी रश्मिका को अपनी जिंदगी कई खूबसूरत हिस्सा बताया लेकिन पोस्ट में प्यार जताने के साथ विजय ने कुछ लोगों को ऐसी बातें भी कही जिससे सबका ध्यान विजय देवरकोंडा की तरफ चला गया।

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए ऐसा क्या लिखा?
Rashmika mandanna जो की विजय की पत्नी है उनके साथ उन्होंने ब्लैक एंड वाइट की फोटोस और एक वीडियो शेयर किया। फोटोस में दोनों एक दूसरे के साथ नजर आ रहे थे इसके साथ ही एक्टर ने लिखा माय बेस्ट फ्रेंड माय वाइफ माय वूमेन यानी रश्मिका उनकी सबसे अच्छी दोस्त, पत्नी और जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके आगे विजय ने लिखा कि जो लोग उनके रिश्ते को लेकर बहुत परेशान है उन्हें बता दे कि वे दोनों बेहद खुश है उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली भी बताया है।
इसके साथ-साथ एक्टर ने एक और बात कही जिसका मतलब है कि अगर पूरी दुनिया उनके और रश्मिका के खिलाफ हो जाए तो भी वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उनके इस मैसेज से साफ पता चल रहा था कि वह अपने रिश्ते को लेकर लोगों की राय से ज्यादा अपनी खुशियों का महत्व देते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘Gajab Raat’ Review: Manoj Bajpayee’s performance is powerful—how is the film?
ट्रोलर्स पर क्यों बहुत भड़के विजय?
विजय देवराकोंडा की पोस्ट का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा उनका आखिरी सेंटेंस बताया जा रहा है एक्टर ने उन लोगों के लिए बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल किया है जो उनके रिश्ते को लेकर नेगेटिव टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों के लिए उनके मन में कोई सम्मान या नामी नहीं है वह अपनी राह ले। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का जवाब माना जा रहा है। लेकिन सवाल होता है कि आखिर कपल की चर्चा क्यों होने लगी है।
‘कॉफी विद करण 9’ से शुरू हुआ है ये पूरा विवाद
दरअसल विजय देवराकोंडा और Rashmika mandanna की कॉफी विद करण सीजन 9 में एक साथ आने के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं देखने को मिले। इस एपीसोड में उनकी शादी को लेकर बातचीत के दौरान रश्मिका ने बताया था कि उन्होंने विजय से शादी के बारे में कई बार बात की थी।
विजय के रिएक्शन को लेकर कुछ लोगों ने उन पर सवाल उठाए और उन्हें रेड फ्लैग तक कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशन को लेकर अलग-अलग टिप्पणियां होने लगे हालांकि किसी भी शो में हुई बातचीत के आधार पर किसी रिश्ते पर अपनी पूरी राय देना सही नहीं होताहै।
ये भी पढ़ें: tiger shroff attacked
रश्मिका ने भी ट्रोलर्स को दिया था जवाब
विजय के पहले रश्मिका ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा बयान शेयर किया उन्होंने अपने और विजय के रिलेशन पर हुई टिप्पणियों पर अपनी नाराजगी सताई और कहा कि बाहर के लोग उनके रिश्ते की पूरी कहानी नहीं जानते हैं। रश्मिका ने समझाया की शादी को लेकर कोई बातचीत का मतलब किसी पर दबाव डालना नहीं है बल्कि वह एक दूसरे को समझना चाहते थे इसलिए उन्होंने इतना समय लिया।
केवल इतना ही नहीं 26 अक्टूबर को सामने आई कुछ जानकारी के अनुसार दोनों की टीम ने ब्राह्मण रूप से ऑनलाइन कंटेंट बदलते हुए स्क्रीनशॉट और उत्पीड़न के आरोपी को लेकर साइबर क्राइम में शिकायत भीकी है। पुलिस ने शिकायत की जांच की जाने के बाद भी बताई है।




