चित्रकूट। क्लास रूम में छात्राओं को ज्ञान का पाठ पढ़ाया जाने की बजाए स्कूल की टीर्चर उनसे मसाज करवा रही है। इस दौरान किसी ने टीर्चर का वीडियों बना लिया और यह वीडियों अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के तहत टीर्चर का क्लास रूम में मसाज कराते हुए यह वीडियों चित्रकूट कर्वी के नया बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। इस वीडियों को लेकर अब लोगों में चर्चा हो रही है।
ऐसा है मामला
वायरल वीडियो में विद्यालय की टीर्चर जमीन पर बिस्तर लगाकर लेटी हुई है, जबकि कुछ छात्राएं उनकी मालिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जिस समय छात्राओं को पढ़ाई में व्यस्त होना चाहिए, उस समय वे शिक्षिका की सेवा में लगी हुई हैं, तो वही मसाज करा रही प्रधानाध्यापिका मोबाइल फोन का उपयोग करती नजर आ रही हैं। इस दृश्य ने स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अभिभावकों में नराजगी
घटना का वीडियों सामने आने के बाद स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर किया है। उनका आरोप है कि क्लास रूम में पढ़ाई करवाने की बजाए टीर्चर खुद की मालिश करवा रही है। यह कौन सा अनुशासन है। प्रशासन को इसे संज्ञान में लेना चाहिए। वही मामला सामने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के अनुसार वीडियों संज्ञान में आया है और इसके पूरी जानकारी ली जा रही है। जांच के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा।
