Varanasi Will Release In 2 Parts: फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) और महेश बाबू (Mahesh Babu) की अपकमिंग फिल्म वाराणसी (Varanasi) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन फ़िलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और ये अगले साल तक ही रिलीज होगी, इस बीच ऐसी खबर आई है कि मेकर्स वाराणसी को लेकर वैसा ही फार्मूला अपनाने वाले हैं जैसा की बाहुबली के वक़्त किया गया था, यानी ये फिल्म भी दो पार्ट्स में रिलीज हो सकती है.
वाराणसी के 2 पार्ट होंगे
वैसे तो राजामौली ने वाराणसी के 2 पार्ट्स में रिलीज होने की कोई जानकारी नहीं दी है मगर जब 2025 में केन्या में फिल्म की शूटिंग चल रही थी उसी दौरान इस शूटिंग से जुड़े पब्लिश आर्टिकल में यह बताया गया था कि वाराणसी 2 पार्ट्स में रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि वाराणसी जैसी फिल्म के लिए 3 घंटे काफी नहीं हैं, यह एक लार्जर दैन लाइफ फिल्म है और पूरी कहानी दिखाने के लिए कम से कम 6 से 7 घंटे होने चाहिए। अब ऐसे में मेकर्स इसे दो पार्ट्स में रिलीज करने की सोच रहे हैं।
धुरंधर जैसी स्ट्रैटजी
आदित्य धर ने पहले धुरंधर को एक ही पार्ट में रिलीज करने की सोची थी मगर जब फिल्म कम्प्लीट हुई तो वो 7 घंटे की बनी, अब फिल्म ने 3 घंटे के जरूरी सीक्वेंस काटे नहीं जा सकते थे इसी लिए धर ने इसे दो पार्ट्स में रिलीज किया और दूसरे पार्ट को रिलीज करने के लिए ज्यादा समय नहीं लिया। हो सकता है कि वाराणसी के साथ भी ऐसा हो, अगर पहला पार्ट बड़ी सक्सेस पाटा है तो कुछ ही महीनों के बाद दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जा सकता है.
