कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र से शिवलिंग के पास वनराज की ऐसी एक्टिविंटी देखी गई कि हर कोई देख कर दंग है, हो भी क्यों न, यहां वनराज ऐसे नजर आ रहे है जैसे वे शिवलिंग में सिर रखकर भगवान भोले नाथ को बरांबर प्रणाम कर रहे हो। टाइगर का शिवलिंग के साथ की जा रही अठखेलियों का ग्रामीणों ने वीडियों बना लिया और यह वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
जंगल में है शिवलिंग
जानकारी के तहत यह शिवलिंग सडार के जंगल में मौजूद है। इसमें एक बाघ जंगल में स्थित प्राचीन शिवलिंग के पास पहुंचकर काफी देर तक अपना सिर और जीभ रगड़ता दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि शिवलिंग के पास बाघ जिस तरह से सिर लगाकर मशगूल है। यह चमत्कार ही है कि टाइगर भागवान भोले नाथ की मानों आस्था में सराबोर हो। जबकि वन विभाग का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थर या ठोस सतहों से शरीर रगड़ते हैं।
लोगो को किया गया अलर्ट
क्षेत्र में वनराज की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले ने लोगों को अलर्ट किया है। वन अधिकारियों का कहना है कि गश्तीदल लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है। जिससे किसी भी तरह के अप्रिय घटना से लोगो को बचाया जा सकें।
