Valentine’s Day Gift Idea’s: आज कपल्स के लिए खास दिन है जी हां आज वैलेंटाइन डे है हालांकि बहुत से लोग इसे नहीं मानते हैं लेकिन कपल्स में इसको लेकर काफी क्रेज दिखता है. आज के दिन को कपल्स प्यार का दिन मानते हैं अपने पार्टनर को महंगे महंगे गिफ्ट्स देते हैं. ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे की आप इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को ये फाइनेंशियल गिफ्ट्स दीजिए हमेशा याद रखेगा आपका पार्टनर…..
Valentine’s Day Gift Idea’s
आज के मॉडर्न युग में थोड़े मॉडर्न होने की जरूरत आपको भी है, जी हां आप सोच रहे होंगे की हम तो मॉडर्न ही हैं तो आपको बता दें मॉडर्न आपको फाइनेंशियल फ्रीडम की ओर होना पड़ेगा. मतलब साफ है कि आपको अब वित्तीय मजबूती की ओर ध्यान देना चाहिए, ऐसे में त्योहारों पे भी आप फाइनेंशियल गिफ्ट्स अपने सगे संबंधियों को दे सकते हैं. चलिए जानते हैं इस वैलेंटाइन आपको अपने पार्टनर को क्या गिफ्ट्स देने चाहिए…
Stocks
आप सबसे बेहतरीन गिफ्ट अपने बजट के हिसाब से बेहतरीन स्टॉक्स का चयन करके गिफ्ट के रूप में देंगे आपके पार्टनर को थोड़ा अलग सा फील भी होगा साथ ही फाइनेंशियल मजबूती भी मिलेगी. बस आपको करना क्या है कि आपको अपने बजट के अनुसार ही एक ही स्टॉक में निवेश नहीं कराना है आपको दो- तीन स्टॉक्स में पैसे डालने है. इससे फ़ायदा क्या होगा की आपके द्वारा दिया हुआ गिफ्ट बैलेंस्ड रहेगा.
Mutual Funds
अब आप ये भी सोच रहे होंगे की ये सब तो मंहगा गिफ्ट होगा तो आपको बताएं आज के मंहगाई के दौर में एक रिंग भी लेने बाजार जाओगे तो आपको 30-40 हजार खर्च करने पड़ेंगे उससे बड़ा गिफ्ट देंगे तो आपको 1 लाख या उससे अधिक खर्च करने पड़ेंगे. ऐसे में इसी पैसे को आप Mutual Funds में निवेश के साथ दे सकते हैं.
फायदा क्या होगा इन गिफ्ट्स का??
अब सवाल ये है कि, इसका फायदा क्या होने वाला है तो आपको इसका जवाब दे दें कि, ये पैसे आपको भविष्य में बढ़कर ही मिलने वाले हैं. अगर मान लीजिए आपने अपने पार्टनर को स्कूटी गिफ्ट में दे दी तो उसकी कीमत 5 साल बाद 1 लाख से 25 हजार में आ जायेगी या उससे भी कम लेकिन अगर आपने गिफ्ट में स्टॉक्स MF आदि दिया है तो यकीन मानिए आपको वो मुनाफा देकर ही जायेंगे.
