Khali Pet Chana Khane Ke Fayde : सुबह खाली पेट खाएं भिगोए हुए चने, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Khali Pet Chana Khane Ke Fayde : सुबह खाली पेट भिगोए हुए काले चने के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। लोग अक्सर सब्जी बनाने या चाट में काले चने का प्रयोग करते हैं, लेकिन यदि आप इन्हें भिगोकर खाली पेट खाते हैं, तो इसके लाभ अधिक हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि खाली पेट काले चने के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगे हुए काले चने खाने के सेहतमंद फायदे

वजन नियंत्रण में रहता है : रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इनमें उच्च मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे भूख कम लगती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा घटती है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

आंखों की सेहत ठीक रहती है : भीगे हुए काले चने का सेवन आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। यह आंखों की कोशिकाओं की रक्षा करता है और देखने की क्षमता को मजबूत बनाता है। यदि आप अपनी आंखों को स्वस्थ और तेज रखना चाहते हैं, तो रोजाना भीगे चने का सेवन करें।

खून की कमी दूर होती है : अगर शरीर में खून की कमी हो गई है, तो काले चने को अपनी डाइट में शामिल करें। भीगे हुए काले चने आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाते हैं। यह एनिमिया (खून की कमी) से राहत दिलाता है और कमजोरी, चक्कर जैसी समस्याओं को दूर करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद है : डायबिटीज रोगियों के लिए भीगे हुए काले चने और उनका पानी लाभकारी हैं। रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भीगे चनों या उनके पानी का सेवन करने से फाइबर और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाए रखते हैं।

कैसे खाएं भीगे हुए चने?

रात में एक मुट्ठी काले चने को अच्छी तरह धोकर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन्हें चबा-चबाकर खाएं। स्वाद और सेहत के लाभ बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक, जीरा, नींबू का रस या शहद मिला सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना सुबह 30 से 50 ग्राम (लगभग एक मुट्ठी) काले चने का सेवन पर्याप्त होता है।

यह भी पढ़े : What Causes Kidney Infection : आप भी खा रहें विटामिन-डी की दवाएं? बढ़ सकता है किडनी में पथरी का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *