US Drone Startup Controversy: अमेरिका में राष्ट्रपति Donald Trump के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है।ड्रोन स्टार्टअप विवाद (US Drone Startup Controversy) में उनके बेटे Eric Trump और Donald Trump Jr. की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भाई फ्लोरिडा की ड्रोन कंपनी Powers Drone Company से सलाहकार के तौर पर जुड़े हैं।मिडिल ईस्ट ड्रोन डील (Middle East Drone Deal UAE) के तहत यह कंपनी खाड़ी देशों को अपने डिफेंस सिस्टम बेचने की कोशिश कर रही है।
यूएई के साथ बातचीत
कंपनी के अधिकारियों ने United Arab Emirates की राजधानी अबू धाबी में अधिकारियों से मुलाकात की। ईरान के खिलाफ सुरक्षा तैयारी के तहत ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम बेचने पर चर्चा हुई।
आलोचकों का आरोप है कि ट्रम्प परिवार युद्ध की स्थिति का फायदा उठाकर बिजनेस कर रहा है। हितों के टकराव विवाद को लेकर यह मामला अब राजनीतिक बहस बन गया है।
कंपनी ने हाल ही में ‘गार्डियन-1’ नाम का इंटरसेप्टर ड्रोन लॉन्च किया है। एंटी ड्रोन सिस्टम टेक्नोलॉजी के तहत यह ड्रोन दुश्मन के आत्मघाती ड्रोन को मार गिराने के लिए बनाया गया है।
ईरान जैसे देश सस्ते ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि अमेरिका महंगे मिसाइल सिस्टम से जवाब दे रहा है। लो-कॉस्ट ड्रोन वॉरफेयर के चलते सस्ते और असरदार सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की नजर अमेरिकी रक्षा विभाग के 1.1 अरब डॉलर के फंड पर है। ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग इन अमेरिका (Drone Manufacturing Investment USA) को बढ़ावा देने के लिए यह फंड बनाया गया है।
शेयर बाजार में उतरने की तैयारी
कंपनी जल्द ही शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। नैस्डैक लिस्टिंग प्लान (Nasdaq Listing Drone Company) के जरिए निवेशकों से बड़ा फंड जुटाने की योजना है।
राजनीतिक विरोध तेज
डेमोक्रेटिक नेता Elizabeth Warren ने इस मामले में जांच की मांग की है। डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट जांच (US Defense Contract Investigation) को लेकर रक्षा मंत्रालय को पत्र भी लिखा गया है।
