Site icon SHABD SANCHI

UPSC का नया नियम: सेवारत हैं तो नहीं दे सकते बार-बार परीक्षा

UPSC New Rule 2026: संघ लोक सेवा आयोग यानी UGC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन (UPSC Civil Service Exam 2026 Notification) जारी कर दिया है. इस बार आयोग ने 933 पदों के लिए (UPSC CSE 2026 Post) भर्ती विज्ञापन जारी किया है. यूपीएससी सीएसई 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख (UPSC CSE 2026 Form Submission Last Date) 24 फरवरी है.

खास बात ये है कि सिर्फ परीक्षा की तैयारी करने वाले एस्पिरेंट्स को इस बार राहत मिली है. अक्सर यही होता आया है कि जो लोग पहले से सिविल सर्विसेस में कार्यरत हैं उन्ही की रैंक लगती थी. मगर इस बार नियमों में बदलाव हुआ है.

दोबारा परीक्षा में नहीं हो सकते शामिल

नए नियम के अनुसार सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं है. सेवा में रहते हुए बार बार परीक्षा देने का मौका अब नहीं मिलेगा। IAS-IPS अफसरों को सिर्फ एक बार परफॉर्मेंस बेहतर करने का मौका मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर 2026 में IPS में ‎​सिलेक्शन हुआ तो वह 2027 में परफॉर्मेंस ‎बेहतर करने की परीक्षा देने का पात्र होगा। ‎उसके बाद अगर वह परीक्षा देना चाहता है तो ‎उसे सेवा से इस्तीफा देना होगा।‎

दोबारा IPS नहीं बन सकते

पहले किसी परीक्षा में IPS रैंक में चयनित या कार्यरत उम्मीदवार CSE 2026 में दोबारा IPS नहीं बन सकते हैं। वहीं प्रीलिम्स के बाद‎ लेकिन मेन्स से पहले अगर आईएएस या‎ आईएफएस बनते हैं, तो मेन्स लिखने की‎ अनुमति नहीं मिलेगी।‎

UPSC 2026 के नए नियम

UPSC CSE 2026 News Hindi

UPSC CSE 2026 की योग्यता/ UPSC CSE 2026 Eligibility

UPSC CSE 2026 Merit System

Exit mobile version