Site iconSite icon SHABD SANCHI

Upcoming IPO 2026: NSE के बाद इन 5 बड़े IPO पर नजर

Upcoming IPOs 2026: Keep an eye on these 5 major IPOs after NSE.Upcoming IPOs 2026: Keep an eye on these 5 major IPOs after NSE.

Upcoming IPOs 2026: Keep an eye on these 5 major IPOs after NSE.

Upcoming IPO 2026: NSE की बड़े आईपीओ के आने के बाद अब भारतीय शेयर बाजार में कई सारी बड़ी कंपनियों की लिस्टिंग पर निवेश करने वाले लोगों की नजर है। जिओ प्लेटफॉर्म्स, फोनपे, महानदी कोलफील्ड और ओयो जैसी कंपनियां आईपीओ की तैयारी या प्रक्रिया में लगातार बनी हुई है। प्राइम डेटाबेस के सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार 238 कंपनियां आईपीओ पाइपलाइन में मौजूद है और इनके जरिए करीब 4.66 लाख करोड रुपए जताने का अनुमान किया जा रहा है। यह अनुमान मुताबिक पाइपलाइन है इसकी पूरी रकम बाजार से ही जुटा जाएगी ऐसा निर्धारित नहीं है।

अपकमिंग आईपीओ 2026 में कौन से बड़े नाम शामिल दिख रहे हैं?

बड़ी प्रस्तावित पेशकश में जिओ प्लेटफार्म, NSE और फोन पे जैसे प्रमुख नाम देखने को मिल रहे हैं। इनके अलावा महानदी कोलफील्ड, अवदा इलेक्ट्रो और ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म भी आईपीओ के प्रक्रिया में नजर आ रही है।

ये भी पढ़े: Hero Motors IPO: 3 कंपनियों की एंट्री, लिस्टिंग पर 51% तक मुनाफा

Jio Platforms IPO

जिओ प्लेटफॉर्म्स आईपीओ का प्रस्तावित बजट करीब 37700 करोड रुपए का है। इस कंपनी को 28 अगस्त 2026 को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। यह प्रस्तावित आकार के हिसाब से देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल हो जाएगा।

Phone pe IPO

फोन पे आईपीओ ने करीब 12000 करोड रुपए की आईपीओ की प्लानिंग की थी और सेबी से इसको मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि कंपनी ने मार्च 2026 में वैश्विक बाजार की अस्तित्व और भू राजनीतिक परिस्थितियों के बीच में अपनी लिस्टिंग की प्रक्रियाओं को रोक दिया था। सितंबर के महीने में कुछ रिपोर्ट में इसके दोबारा प्रक्रिया शुरू करने की संभावनाओं के बारे में जिक्र भी किया गया है लेकिन अभी इसे लॉन्च डेट वाला आईपीओ नहीं माना जा सकता है।

Mahanadi Coalfields IPO

महानदी कोलफील्ड आईपीओ ने 4 सितंबर 2026 को सेबी के पास डीआरजीपी दाखिल किया था। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ का बजट करीब 10000 करोड रुपए का बताया गया है फिलहाल यह एक नियम की प्रक्रिया के चरण मेंहै।

Avaada Electro IPO

अवदा इलेक्ट्रो भी बड़ी प्रस्तावित पेशकश में शामिल है कंपनी के अपडेटेड डॉक्यूमेंट में आईपीओ का बजट करीब 7600 करोड रुपए बताया गया है। सेबी की फीलिंग में अगस्त 2026 में इसका अपडेटेड डॉक्यूमेंट भी दर्ज है।

OYO की मूल कंपनी है Prism

आयो की मूल कंपनी जिसका नाम प्रिज्म कर दिया गया है और जो पहले औरावल स्टेज के नाम से जानी जाती थी उसने 6650 करोड रुपए के फ्रेश यीशु वाले अपडेटेड आईपीओ के पेपर दाखिल कर लिए हैं। कंपनी को अब सेबी के द्वारा मंजूरी भी मिल चुकी है।

ये भी पढ़े: NSE IPO: सभी अनलिस्टेड शेयरधारकों को हो सकता है कागजी नुकसान..

क्या इन सभी IPO की लॉन्च डेट अब तय है?

नहीं सभी आईपीओ की लॉन्च डेट निश्चित नहीं है। DRHP दाखिल होना या फिर सेबी के द्वारा इसकी मंजूरी मिलना अपने आप में आईपीओ की निश्चित लॉन्च डेट की गारंटी नहीं होती है। मार्केट की स्थिति कंपनी के फैसले और अन्य नियम की प्रक्रियाओं के आधार पर लॉन्च का समय भी बदला जा सकता है। इसलिए अपकमिंग आईपीओ 2026 की इस लिस्ट को संभावित आईपीओ पाइपलाइन के तौर पर देखना चाहिए ना कि किसी इशू कैलेंडर की तरह।

Exit mobile version