एमपी में केन्द्रीय मंत्रियों का जमावड़ा, कहा अब किसानों को मोबाईल पर मिलेगी खेती की पूरी जानकारी

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में शनिवार, 11 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में शामिल हुए। महोत्सव में राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान ही देश के अर्थव्यवस्था को चलाता है।

किसानों को दी जा रही उन्नत जानकारी

तीन दिवसीय कृषि महोत्सव का शुभारंभ करते हुए केन्दीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होने कहा कि कृषि महोत्सव किसानों के जीवन की तस्वीर बदलेगा। यह आयोजन सरकारी योजनाओं के साथ, बिचौलियों से मुक्त बाजार और सुरक्षित उपज, समृद्ध किसान की थीम पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, यहां किसान अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के गुर सीखेंगे।

किसानों की मेहनत प्रेरणा देती है

रक्षा मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की माटी शानदार है। यहां के किसानों की मेहनत और लगन अपने आप में एक प्रेरणा देती है। मप्र अपनी बोली और व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेता है। किसानों से मिलना अलग अनुभव कराता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भोजन की थाली के लिए किसान अन्न पहुंचाचा है। उसके बिना जीवन आगे नहीं बढ़ सकता है।

मोबाईल पर उपलब्ध होगी जानकारी

तीन दिवसीय “उन्नत कृषि महोत्सव 2026“ में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को खेती से जुड़ी हर जानकारी को साझा करते हुए ऐलान किए है कि खेती के सभी उन्नत जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाऐगी।

सीएम मोहन ने कहा प्रदेश मना रहा कृर्षि वर्ष

सीएम मोहन यादव ने कृर्षि महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश इस वर्ष को कृर्षि वर्ष के रूप में मना रहा है। जिससे कृर्षि को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किए जा रहे है। उन्होने बताया कि किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम देने का काम सरकार कर रही है। मोटे अनाज की खरीदी भी सरकर इस वर्ष कर रही है।

महोत्सव की मुख्य विशेषताएं और घोषणाएं

डिजिटल खेती पर जोरः केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि पारंपरिक खेती से हटकर अब तकनीक का उपयोग होगा, जहां बीज से लेकर बाजार तक की जानकारी मोबाइल पर मिलेगी।
इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडलः रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास के किसानों को 1-3 एकड़ में ही पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन के साथ फसल उगाकर प्रति एकड़ ₹2 लाख से अधिक की आय का लाइव डेमो दिखाया गया।
दाल मिलें और एमएसपीः रायसेन के कृषि मेले का उद्देश्य) उत्पादन बढ़ाना और लागत घटाना है। भारत सरकार प्रदेश में 55 दाल मिलें खोलेगी और दलहन की एमएसपी (डैच्) पर खरीद करेगी।
कृषि कल्याण वर्षः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को ’कृषि कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रही है।
विशेषज्ञ सलाहः मेले में 20 विषयों पर चर्चा, ड्रोन-आधारित स्प्रे और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *