कानपुर। गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग विमान (ट्रेनी एयरक्राफ्ट) कानपुर के कटरी क्षेत्र में क्रैश हो गया है। इस भीषण हादसे में विमान के दोनों ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा से सामने आ रही है। यहां चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुचे और राहत बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू चलाए है।
कानपुर कैंट से भरी थी उड़ान
जो जानकारी आ रही है उसके तहत यह एयरक्राफ्ट कानपुर में प्रशिक्षण देने वाली गर्ग एविशन कंपनी का है। यह विमान सुबह करीब 11.20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि विमान चार सीटर था और ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान नत्था पुरवा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन पर गिरते ही तेज आवाज हुई और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
कर्नाटक और गुजरात के रहने वाले थे पायलट
जानकारी के तहत हादसे का शिकार हुआ ट्रेनिज विमान में प्रशिक्षण प्राप्त पायलट की पहचान अभिषेक पुजारी निवासी कर्नाटक और प्रशिक्षण लेने वाले पायलट सुमित भाटिया निवासी गुजरात के रूप में की गई है। वे दोनों विमान चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए उड़ा रहे है। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। गुजरात के रहने वाले सुमित भाटिया प्रशिक्षक थे, जिनके पास तीन हजार घंटे का प्रशिक्षण अनुभव था। कर्नाटक के रहने वाले अभिषेक फिलहाल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। यह एयरक्राफ्ट 2023 से प्रशिक्षण के लिए कानपुर में काम कर रहा था।




