एमपी के रायसेन में दो बसों की भिड़त में 3 की मौत, बुरहानपुर में ट्रक पलटने से 100 बाराती घायल, सतना में पलटी बस

रायसेन। शुक्रवार को मध्यप्रदेश में सिलसिले वार सड़क हादसों हुए है। जानकारी के तहत एमपी के रायसेन-भोपाल मार्ग पर स्थित टोल नाके के पास दो बसों की जोरदार भिड़त हो जाने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह लगभग 11.30 बजे खरबई थाना क्षेत्र में आने वाले सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई। दोनों बसें भोपाल-सागर रूट पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। दूसरी बस में सवार लोगों घायल हो गए है।

मृतकों की पहचान नीतेश व्यास पिता एसएन व्यास, उम्र 28 वर्ष निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 29 निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। एक शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव करते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक पलटा, 100 बाराती घायल

बुरहानपुर जिले के ग्राम ढाबा से खालवा ब्लॉक के ग्राम चुनाखाल बारात लेकर जा रहा ट्रक आड़ा खेड़ा के जंगल स्थित मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 100 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक में क्षमता से कहीं अधिक, करीब 140 से अधिक बाराती सवार थे। आड़ा खेड़ा जंगल के मोड़ पर ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने मदद करके फंसे हुए लोगो को बाहर निकाले है।

सतना में बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौर मोड़ पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे चित्रकूट से सतना जा रही उपाध्याय ट्रेवल्स की बस का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में तकरीबन 40 यात्री सवार थे, जिनमें से दो दर्जन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची कोठी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए, वहीं गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *