बंगाल। पश्चिम बंगाल के चर्चित हत्याकांड में बंगाल सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगो को बिहार के बक्सर एवं सूटर को यूपी के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट यानि की पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिहार और यूपी से पकड़े गए तीन लोगो को पुलिस बंगाल ले जा रही है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
जो जानकारी आ रही है उसके तहत बंगाल सीआईडी ने बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य, जबकि उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। राज सिंह शार्प शूटर बताया जा रहा है।
6 मई को गोली मारकर की गई थी हत्या
मुख्यमंत्री के पीए चंद्रकांत की हत्या बंगाल चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद यानि 6 मई को हमलाबरों ने कर दिया था। 42 साल के चंद्रनाथ रथ की हत्या उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में उस समय हुई थी, जब वे स्कार्पियों गाड़ी से जा रहे थें। हमलावर ने रथ की कार रुकवाकर कई राउंड फायरिंग की थी। रथ को सीने और पेट में तीन गोलियां लगी थीं। चन्द्रनाथ पहले एयरफोर्स में थें और उन्होने वीआरएस ले लिया था। पहले तो दूसरे कामों में लगे रहे, लेकिन इसी बीच वे राजनीति में आ गई और साल 2019 से वे सुवेंदु अधिकारी की टीम के हिस्सा हो गए। वे सुवेंदु के विश्वास पात्र लोगो में सुमार थें।




