यूपी। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ऐलान किए है। कि यूपी के शहरों का नाम बदला जाएगा। लखीमपुर खीरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुचे सीएम ने कहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के मुस्तफाबाद का नाम बदला जाएगा और इस शहर का नाम अब कबीरधाम रखने की घोषणा किए है।
इन शहरों का बदला नाम
उन्होने कहा कि पूर्व सरकारों का काम देखिए कि अयोध्या को फैजाबाद, प्रयागराज को इलाहाबाद और कबीरधाम को मुस्तफाबाद बना दिया गया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने इन पवित्र स्थलों की पहचान को पुनर्स्थापित किया है। जिसमें इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया। फैजाबाद को अयोघ्या किया गया था अब मुस्तफाबाद का नाम भी बदला जाएगा और यह शहर अब कबीरधाम के नाम से जाना जाएगा।
समाज के लिए मार्गदर्शन है कबीर वाणी
कबीरधाम आश्रम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्ति, सनातन परंपरा और विरासत के सम्मान पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संत कबीरदास जी की वाणी आज भी समाज को दिशा दे रही है। सीएम योगी ने कहा कि कबीरदास जी ने निर्गुण भक्ति की वह धारा प्रवाहित की, जिसने समाज की विसंगतियों को तोड़ा और आत्मा-परमात्मा के संबंध को सरल शब्दों में समझाया और गुरु गोविंद दोनों खड़े के दोहे का उल्लेख भी किए।
डबल इंजन की है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब डबज इंजन की सरकार काम कर रही है। तो इसका परिणाम है कि सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण के काम में सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकरों का जो संसाधन और साधन है वह मंदिरों, आश्रमों और तीर्थस्थलों के विकास में लग रहे हैं।
