Site iconSite icon SHABD SANCHI

बीजेपी की नई टीम में शामिल हुए मध्यप्रदेश के ये 6 नेता, बड़ी रणनीति तय

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को शामिल किया गया है। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी में मप्र कोटे से राज्यसभा सांसद बने पंजाब के तरुण चुघ को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हे राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातियों को साधने का प्रयास किया है। जिससे मध्यप्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की पकड़ विभिन्न जातियों में मजबूत रहे और इसका फायदा आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को मिल सकें।

टीम में इन्हे मिली जगह

जिन 6 लोगो को नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से शामिल किया गया है। उनमें लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री, कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री का पदभार सौंपा गया है। वहीं, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनाए गए तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के इन 6 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

Exit mobile version